आगरा,मानिक चन्द वीर इण्टर काॅलेज खतैना जगदीश पुरा थाना जगदीश पुरा जनपद आगरा के छात्र व छात्राओ को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए रिटायर्ड C F O शिवदयाल शर्मा जनपद आगरा।
आज दिनांक 24.07.26.को श्री शिवदयाल शर्मा रिटायर्ड C F O ने मानिक चन्द वीर इण्टर काॅलेज खतैना जगदीश पुरा थाना जगदीश पुरा जनपद आगरा के छात्र व छात्राओ को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अग्नि शमन सुरक्षा सम्वन्धी जानकारी दी गई। तथा उपस्थित छात्र व छात्राओ को आग की परिभाषा,आवश्यकता, प्रकार व आग बुझाने के सिद्धांत की जानकारी दी गई। तथा उपस्थित छात्र व छात्राओ को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों आग लगने के मुख्य कारणों व बुझाने के भी सुझाव दिए गए। तथा उपस्थित छात्र व छात्राओ को स्कूल भवन मे लगे फायर सिस्टम सहित उपलब्ध अग्नि शामक यन्त्रों को चलाने की व बुझाते समय सावधानी वरतने के भी सुझाव दिए गए। तथा उपस्थित छात्र व छात्राओ को L P G गैस सिलेंडर पर खाना व चाय वनाते समय आग लगने के मुख्य कारणों व बुझाने के भी सुझाव दिए गए। तथा साथ ही साथ रिटायर्ड C F O ने उपस्थित छात्र व छात्राओ को फायर स्टेशन सहित आपातकालीन टेलीफोन नम्वरों की भी जानकारी दी गई। तथा मौके पर उपस्थित प्रधानाचार्या श्री मती सारिका चौधरी जी, व श्री रातुल, कु0 नारायणी, श्रीमती अनीता आर्या, कु. कोमल, रिन्की, धर्म सिंह आदि ने इस कार्य की काफी प्रशंसा एवं सराहना की।








