WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मेहता पार्क में मेहंदी शिविर आयोजित, 150 महिलाओं ने लिया भाग, रिपोर्ट ज्योति सोलंकी

मेहता पार्क में मेहंदी शिविर आयोजित, 150 महिलाओं ने लिया भाग

 

एटा। मेहता पार्क में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग, सेवा भारती, कुटुंब प्रबोधन, संस्कार भारती एवं हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में भव्य मेहंदी शिविर आयोजित किया गया। दोपहर 3 बजे से रात्रि 11 बजे तक चले शिविर में लगभग 150 महिलाओं एवं युवतियों ने मेहंदी लगवाई।

 

शिविर का संयुक्त शुभारंभ श्रीमती राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ एवं जिला सामाजिक आयाम प्रमुख, सेवा भारती तथा अखिल भारतीय वार्ष्णेय महिला वेलफेयर एसोसिएशन की समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा किया गया।

 

शिविर में सेवा बस्ती की बेटियों सुकीर्ति, वंदना, सुरभि, अनामिका एवं दीक्षा सहित लगभग 9-10 बहनों ने अपनी मेहंदी कला से महिलाओं के हाथ सजाए। उनके हुनर और सेवा भाव की सभी ने सराहना की।

 

इस अवसर पर सेवा भारती के जिलाध्यक्ष सुशील वार्ष्णेय, महामंत्री राजवीर सिंह, कोषाध्यक्ष जगपाल सिंह, जिला सेवा प्रमुख विकास चौधरी, विभाग सेवा प्रमुख नारायण जी, हिंदू जागरण मंच के कुलदीप जी, जिला सामाजिक समरसता संयोजक राकेश कुमार गुप्ता

मयंक तिवारी प्रांतीय मंत्री संस्कार भारती एवं यूट्यूबर दीपक श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

 

अखिल भारतीय वार्ष्णेय महिला वेलफेयर एसोसिएशन की आशु वार्ष्णेय, रीना वार्ष्णेय, गीतू वार्ष्णेय, मंजू वार्ष्णेय, अल्का वार्ष्णेय, कामिनी, दीप्ति, सुनीता, आरती शर्मा एवं साधना त्रिपाठी सहित अन्य बहनों ने सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम ने महिला सहभागिता, सामाजिक समरसता एवं सेवा भाव का संदेश दिया।

Leave a Comment