*नीमा के कोषाध्यक्ष डॉ विशाल पर गबन के आरोप मनगढ़ंत और बे बुनियाद – नीमा लामबंद*
___________________________________
*नीमा एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा अन्य सदस्यओं ने संभावना मोर्चा कहा डॉक्टर विशाल बेदाग*
____________________________________
*आपातकाल बैठक कर नीमा ने कहा स्वार्थी लगा रहे हैं गलत आरोप डॉक्टर विशाल को बदनाम करना अच्छी बात नहीं*
____________________________________
*विशनपाल सिंह चौहान (प्रधान संपादक)अलार्म इण्डिया न्यूज*
____________________________________
एटा। आयुर्वेदिक चिकित्सकों के संगठन नीमा को बदनाम करने के इरादे से कुछ लोगों द्वारा द्वेष भावना के तहत मनगढ़ंत आरोप लगाऐ जा रहे हैं। जबकि संगठन की सदस्यता नियमानुसार ही ली गई है। इस बात का खुलासा नीमा की एक आपातकालीन बैठक के दौरान पूरी जांच पड़ताल करने के बाद किया गया है। जिसमें संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गणों ने सर्वसम्मति से डॉक्टर विशाल गुप्ता को निर्दोष बताते हुए हर हालत में उनका साथ देने का निर्णय लिया है।
नीमा द्वारा शहर के प्रख्यात चिकित्सा डॉक्टर एस एस सोलंकी के आवास एवं क्लिनिक परिसर में एक आपातकालीन बैठक आयोजित करने के उपरांत उपलब्ध कराए गए साक्ष्यो एवं बैठक की कार्रवाई के अनुसार डॉ विशाल गुप्ता द्वारा संगठन के हित में लगातार बहतरीन कार्य किए जाते रहे हैं। और उनके द्वारा संगठन का एक भी पैसा गलत तरीके से इधर के उधर नहीं किया गया है। और ना ही किसी प्रकार का गवन किया गया है। इस तरह के आरोप लगाने वाले लोग डॉ विशाल गुप्ता से व्यक्तिगत दुश्मनी निकालते हुए संगठन को बदनाम करने की चेष्टा कर रहे हैं। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान एटा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ रामविलास शर्मा ने दो टूक शब्दों में कहा है कि डॉक्टर विशाल गुप्ता निर्दोष एवं संगठन के हितेसी है, जो लोग आरोप लगा रहे हैं वह डॉक्टर विशाल गुप्ता और नीमा जैसे चिकित्सकों के संगठन को बदनाम करने का कार्य कर रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार कहा गया है कि संगठन के साथ किसी भी प्रकार के आरोप प्रत्यारोप की जांच करने का पूरा अधिकार संगठन के पदाधिकारियो को है। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षे करने तथा दुष्प्रचार करने का कतई अधिकार नहीं है। संगठन की ओर से यह भी कहां गया है कि आरोप लगाने वाले लोग पहले अपने गिरेबान में झांके और बाद में संगठन की बात करें।
बैठक में प्रमुख रूप से डॉक्टर रामविलास शर्मा वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर एस एस तोमर वरिष्ठ चिकित्सक, डॉ विजेंद्र वर्मा, डॉ अजय मिश्रा, डॉ नागेंद्र सिंह, डॉक्टर आनंद राठौर, डॉ मनोज भारद्वाज, डॉ मनोज गुप्ता, डॉक्टर केके मिश्रा, डॉक्टर विशाल गुप्ता, सहित अन्य और भी मुख्य मुख्य चिकित्सक मौजूद थे।
















