परसौन शिव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा एवं संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

 

 

*एटा – कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा थाना बागवाला क्षेत्रांतर्गत परसौन शिव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा एवं संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।*

 

आज दिनांक 24.07.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह सहित आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से थाना बागवाला क्षेत्रांतर्गत परसौन शिव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा मंदिर परिसर,आने-जाने वाले मार्गों, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था तथा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन हेतु की गई पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा मन्दिर कमेटी से श्रावण मास के दौरान मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लिए वॉलंटियर्स ग्रुप बनाकर उन्हें तैनात करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था का प्रभावी संचालन, सतत पेट्रोलिंग तथा संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर विशेष निगरानी सुनिश्चित करने हुए संबंधित को निर्देशित किया गया।

Leave a Comment