कछवां/मझवां (मीरजापुर) 30 अक्टू.। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज के सानिध्य में निकली 108 दिवसीय षाकाहार-सदाचार, मद्यनिशेध, जनजागरण यात्रा मीरजापुर में भ्रमण कर रही है। कल इस यात्रा का पड़ाव ग्राम नेवढ़िया ब्लाक सिटी में हुआ। आज यहां आयोजित सत्संग समारोह में महाराज जी ने अपने सम्बोधन में कहा जब प्रभु की कृपा होती है तो महापुरुशों का सत्संग मिलता है और उनके सत्संग में किसी व्यक्ति आदि की आलोचना नहीं की जाती है बल्कि भगवान की भक्ति की प्रेरणा दी जाती है। मनुश्य षरीर की प्राप्ति इसीलिये हुई है कि किसी जीते जी प्रभु की प्राप्ति करने वाले सन्त सत्गुरु की षरण में जाकर अपनी आत्मा का कल्याण करा लें। मानव षरीर के दोनों आंखों के मध्य जीवात्मा विराजमान है। उसमें भगवान की परासृश्टि को देखने की तीसरी आंख तथा ऊपर के लोकों से आने वाली आकाषवाणी, अनहदवाणी, कलमा सुनने का तीसरा कान है। जब आप सुरत-षब्द की साधना करेंगे तो आप की दिव्य दृश्टि, दिव्य कान खुल जायेंगे। उन्होंने बताया कि चरित्र मानव धर्म की सबसे बड़ी पूंजी है। चरित्र के अभाव में मनुश्य की कोई कीमत नहीं, इसलिये सबसे पहले इसे संग्रह करना चाहिये। जब आप मानव धर्म अहिंसा, करुणा, परोपकार को अपनायेंगे तो ईष्वर की भक्ति हो सकेगी। महाराज जी ने आत्मकल्याण एवं प्रभु प्राप्ति का सरल मार्ग नामदान देकर इसकी विधि सुमिरन, ध्यान, भजन को विस्तार से समझाया और इसे नित्य करने की अपील की।
महाराज जी ने मानस की चौपाई ‘‘कर्म प्रधान विष्व रचि राखा, जो जस करै सो तस फल चाखा।’’ को उद्धृत करते हुये कहा यह कर्म भूमि है। यहां कर्मों का बदला चुकाना पड़ता है। इसलिये सच्चाई, ईमानदारी के साथ घर-गृहस्थी में रहते हुये नेक काम कीजिये अन्यथा आप कश्टों, मुसीबतों से मुक्ति सम्भव नहीं है। मांसाहार व षराब जैसे नषों के कारण ही समाज में अत्याचार, दुराचार, व्यभिचार की घटनायें बढ़ रही हैं। इसलिये आप सभी से प्रार्थना है षाकाहार को अपनायें, नषीले पदार्थों को त्यागें। अच्छे समाज के निर्माण में भागीदार बनें।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष घूरन प्रसाद, संगठन मंत्री व प्रवक्ता मोती लाल सिंह, जयेन्द्र प्रताप सिंह, अजय सोनी, भाश्करानन्द मिश्र, षिव सागर पाण्डेय, धर्मेन्द्र प्रसाद कनौजिया (प्रधान), षैलेश दुबे एवं सहयोगी संगत दिल्ली प्रदेष के प्रान्तीय अध्यक्ष विजय पाल सिंह, रामविलास मौर्य, जगनारायण, देवीषरण षर्मा आदि मौजूद रहे। आयोजन में षषि षंकर दुबे, नन्हे उपाध्याय एवं चन्द्र प्रकाष पाण्डेय का विषेश सहयोग रहा।
सत्संग कार्यक्रम के बाद जनजागरण यात्रा अपने 72वें पड़ाव गांव के बीच का बगीचा ग्राम महामलपुर ब्लाक मझवाँ के लिये प्रस्थान कर गई। यहां कल (आज) प्रातः 11 बजे से सत्संग कार्यक्रम आयोजित है।
















