WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

किन्नर बने युवकों ने ट्रेन में दो यात्रियों को चाकू मारा: फर्रुखाबाद में नेग के लिए भड़के; ग्रामीणों में भारी आक्रोश, दोनों पकड़े गएBMFNEWS

किन्नर बने युवकों ने ट्रेन में दो यात्रियों को चाकू मारा: फर्रुखाबाद में नेग के लिए भड़के; ग्रामीणों में भारी आक्रोश, दोनों पकड़े गए

 

फर्रुखाबाद में बुधवार रात करीब 200 ग्रामीणों ने पैसेंजर ट्रेन रोककर पथराव और तोड़फोड़ कर दी। दहशत में यात्रियों ने बोगी के दरवाजे अंदर से बंद कर लिए, जबकि जीआरपी के जवान भी ट्रेन के भीतर ही रहे। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा।

 

दरअसल, कासगंज से फर्रुखाबाद आ रही पैसेंजर ट्रेन में बुधवार रात करीब 8 बजे शुकुल्लापुर रेलवे स्टेशन के पास किन्नरों ने नेग मांगते समय हंगामा कर दिया। नेग देने से मना करने पर दो किन्नरों ने धारदार हथियार से दो युवकों पर हमला कर दिया। हमले में एक युवक के बाएं हाथ और दूसरे की पीठ पर गंभीर चोट लगी।

 

यात्रियों का आरोप है कि पकड़े जाने के डर से किन्नरों ने बोगी के गेट बंद कर फायर एक्सटिंग्विशर का स्प्रे छोड़ दिया, जिससे पूरी बोगी धुंध से भर गई और यात्रियों का दम घुटने लगा। घटना की सूचना मिलते ही घायल युवकों के गांव के लोग रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच गए और ट्रेन रोककर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

बुधवार रात करीब 8 बजे कासगंज से फर्रुखाबाद आ रही पैसेंजर ट्रेन शुकुल्लापुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची। इसी दौरान दो किन्नर अपने एक साथी के साथ बोगी में यात्रियों से नेग मांग रहे थे। तभी हरसिंहपुर गोवा निवासी सुनील उर्फ अनूप और सौरभ से उनका विवाद हो गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि गुस्साए किन्नरों ने धारदार हथियार निकालकर दोनों युवकों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में एक युवक के हाथ पर गहरी चोट आई, जबकि दूसरे की पीठ समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट लगी। घटना के बाद बोगी में अफरा-तफरी मच गई।

Leave a Comment