WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मारहरा पुलिस ने 4 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेजों से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप , रिपोर्ट जगदीश कुमार

मारहरा पुलिस ने 4 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेजों से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप

 

 

एटा के मारहरा पुलिस ने धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा इन अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी. के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय क्षिताभ पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाहा ने इस अभियान का नेतृत्व किया।

 

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त थाना मारहरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-0032/2026 से संबंधित हैं। उन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(2), 338, 336(3), 340(2) तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3/5 के तहत आरोप हैं।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों में हरिशचन्द्र पुत्र तेजप्रकाश (निवासी ग्राम पिवारी, थाना मारहरा, जनपद एटा, वर्तमान पता- 395 न्यू शांति नगर कॉलोनी, गाजियाबाद), गोपालदास पुत्र दयाशंकर (निवासी ग्राम पिवारी, थाना मारहरा, जनपद एटा), धीरेन्द्र पुत्र श्याम सुन्दर (निवासी ग्राम पिवारी, थाना मारहरा, जनपद एटा, वर्तमान पता- नदरई गेट, दीनदयाल कॉलोनी पुलिया नं.-02, थाना कोतवाली कासगंज, जनपद कासगंज) तथा विकास पुत्र सतकेतु (निवासी ग्राम पिवारी, थाना मारहरा, जनपद एटा) शामिल हैं।

 

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल योगेश कुमार और रिक्रूट कांस्टेबल एलेंस शामिल रहे।

 

Leave a Comment