एसपी ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी, पुलिसकर्मियों को दिए अनुशासन के निर्देश, रिपोर्ट राहुल गुप्ता

एसपी ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी, पुलिसकर्मियों को दिए अनुशासन के निर्देश

 

शाहजहांपुर

 

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और गहन निरीक्षण किया।

 

एसपी ने पुलिसकर्मियों व आरटीसी महिला प्रशिक्षुओं की ड्रिल, टर्नआउट, वर्दी, शस्त्र संचालन और शारीरिक दक्षता परखी। उन्होंने अनुशासन, समयपालन और नियमित प्रशिक्षण से कार्यकुशलता बढ़ाने पर जोर दिया।

 

इसके बाद एसपी ने वाचक शाखा, डायल-112 वाहन, साफ-सफाई व अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों को रिकॉर्ड अपडेट रखने और संसाधनों के रखरखाव के निर्देश दिए।

 

इस मौके पर गुडवर्क करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने और महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए।

Leave a Comment