WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 26 अक्टूबर को जनपद के चयनित मंदिरों में होगा अखंड रामायण पाठ, रिपोर्ट राम रतन वाल्मीक

*#एटा…*

*महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 26 अक्टूबर को जनपद के चयनित मंदिरों में होगा अखंड रामायण पाठ*

 

*सामाजिक समरसता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में होंगे भव्य धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन*

 

शासन के निर्देशों के क्रम में आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 26 अक्टूबर को जनपद एटा के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिरों, श्रीराम मंदिरों, श्रीहनुमान मंदिरों तथा रामायण से संबंधित अन्य प्रमुख मंदिरों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन के साथ वाल्मीकि रामायण पाठ एवं रामचरितमानस पाठ का आयोजन कराया जाएगा।

कार्यक्रमों के प्रभावी एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समिति गठित की गई है। इसके साथ ही तहसील एवं विकास खंड स्तर पर भी समितियों का गठन किया गया है, ताकि जनपद के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रमों का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Comment