*एटा – थाना कोतवाली पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसला कर ले जाने और जबरदस्ती शादी करने के मामले से संबंधित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, पीड़िता को किया गया सकुशल बरामद।*
*घटना का विवरण :-*
वादी निवासी ग्राम वार्थर थाना कोतवाली देहात जनपद एटा द्वारा थाना कोतवाली देहात पर इस आशय की लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 08.10.2026 को बाजार गई थी। वहां से उमेश उपरोक्त के साथ कहीं चली गई है।इस सूचना पर थाना कोतवाली देहात पर *मुअस0-459/26 धारा 137(2) बीएनएस बनाम उमेश* पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में उपरोक्त अभियोग में धारा 87 बीएनएस की वृद्धि की गयी है।
*गिरफ्तारी का विवरण :-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के कुशल नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत उपरोक्त अभियोग से संबंधित एक अभियुक्त 1.उमेश उर्फ उम्मेश पुत्र वेदप्रकाश निवासी नगला केवल थाना कोतवाली देहात जिला एटा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*
1. उमेश उर्फ उम्मेश पुत्र वेदप्रकाश निवासी नगला केवल थाना कोतवाली देहात जिला एटा उम्र करीब 21 वर्ष ।
*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-*
1. थानाध्यक्ष श्री कृष्ण कान्त लोधी
2. उ0नि0 श्री अभिषेक बत्सल
3. है0का0 जयवीर सिंह
4. म0का0 रिन्शू यादव
















