*PET-2026: दोनों पालियों में 2,832 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा*
*पहले दिन 7,104 के सापेक्ष 4,272 अभ्यर्थी उपस्थित, कुल उपस्थिति 60.14 प्रतिशत*
*द्वितीय पाली में 58.81 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा*
*(अफसार हुसैन मानवाधिकार मीडिया)*
एटा -25 अक्टूबर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) के पहले दिन दोनों पालियों में कुल 7,104 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 4,272 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2,832 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार जनपद में कुल उपस्थिति 60.14 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि 39.86 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी।
*दूसरी पाली में 1,463 अभ्यर्थी अनुपस्थित*
रविवार को आयोजित दूसरी पाली की परीक्षा में कुल 3,552 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। इनमें से 2,089 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 1,463 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में उपस्थिति 58.81 प्रतिशत रही।
*दोनों पालियों का विवरण*
पहली और दूसरी पाली के आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन कुल 7,104 अभ्यर्थियों में से 4,272 परीक्षा में शामिल हुए और 2,832 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में सम्मिलित उपस्थिति 60.14 प्रतिशत दर्ज की गई।
















