*एटा – थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर क्षेत्रांतर्गत चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को चोरी किए गए 02 पीतल के घंटों सहित किया गया गिरफ्तार।*
*घटना का विवरण –*
वादी शिव सिंह पुत्र रामप्रसाद ग्राम भ्याऊ थाना जलेसर जनपद एटा द्वारा थाना जलेसर पर इस आशय की लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 25/26.09.2026 की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा मंदिर परिसर से पीतल के घंटे चोरी कर लिए गए हैं। जिसके सम्बन्ध में थाना जलेसर पर *मु0अ0स0- 423/26 धारा 331(4)/305(d) बीएनएस बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी -*
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. ने घटना के शीघ्र अनावरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकरी जलेसर श्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थानास्तर से गठित टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग का घटनास्थल, सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य साक्ष्य संकलन से घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी करने की घटना में संलिप्त अभियुक्त राहुल पुत्र रामपाल सिंह निवासी ग्राम रनौसा थाना जलेसर जनपद एटा को जलेसर आगरा रोड से अरबगढ़ जाने वाले रास्ते से चोरी किये गये 02 पीतल के घंटों के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -*
1. राहुल पुत्र रामपाल सिंह निवासी ग्राम रनौसा थाना जलेसर जनपद एटा।
*बरामदगी का विवरणः –*
1. 02 पीतल के घंटे (वजन 3.8 किग्रा)
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्र0नि0 श्री अखिलेश कुमार दीक्षित
2. उ0नि0 श्री वीरेंद्र सिंह
3. उ0नि0 श्री बृज मोहन
4. का0 गौरव शर्मा
5. का0 मयंक कुमार
















