WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा के डॉ. कमलेश टंडन हॉस्पिटल ने रचा इतिहास, यूपी की पहली वॉटर बर्थ डिलीवरी कराकर चिकित्सा जगत में फहराया परचम, रिपोर्ट डॉ विशाल गुप्ता

आगरा के डॉ. कमलेश टंडन हॉस्पिटल ने रचा इतिहास, यूपी की पहली वॉटर बर्थ डिलीवरी कराकर चिकित्सा जगत में फहराया परचम!

 

सिजेरियन डिलीवरी की सलाह को नकारा, हाइड्रोथेरेपी और अमेरिकी मिडवाइफ के सहयोग से कराया गया सहज व सामान्य प्रसव!

 

वॉटर बर्थ और हाइड्रोथेरेपी से मिला दर्द से छुटकारा, अमेरिका की विशेषज्ञ मिडवाइफ का मिला सहयोग!

 

ब्यूरो रिपोर्ट, जन आधार न्यूज़ नेटवर्क 24×7

(प्रवीन कुमार शर्मा – 8630160933)

 

आगरा । ताजनगरी आगरा स्थित प्रतिष्ठित ‘डॉ. कमलेश टंडन हॉस्पिटल एंड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर’ ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए उत्तर प्रदेश में वॉटर बर्थ (Water Birth) के माध्यम से किसी महिला का पहला सफल सामान्य प्रसव कराने का गौरव हासिल किया है, जहाँ पहले अन्य चिकित्सकों द्वारा सिजेरियन (ऑपरेशन) की सलाह दी जा चुकी थी, वहीं डॉ. अमित टंडन एवं डॉ. वैशाली टंडन के कुशल मार्गदर्शन और सटीक चिकित्सकीय मूल्यांकन के बाद नॉर्मल डिलीवरी का सफल प्रयास किया गया।

 

अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि प्रसव पीड़ा के दौरान जब महिला अत्यधिक परेशान हो गई, तब उन्हें वॉटर बर्थ का आधुनिक विकल्प सुझाया गया, जिसके तहत पानी में जाने और हाइड्रोथेरेपी मिलने के बाद महिला पूरी तरह रिलैक्स हो गईं, प्रसव के दौरान वह पूरी तरह शांत रहीं और बेहद आरामदायक तरीके से एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया, इस विशेष प्रक्रिया में अमेरिका से आईं अंतरराष्ट्रीय मिडवाइफ ने भी अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया, जिन्हें वॉटर बर्थ, नेचुरल बर्थ और हाइड्रोथेरेपी का लगभग 25 वर्षों का लंबा अनुभव है और वह अपने करियर में 3,000 से अधिक नेचुरल बर्थ करा चुकी हैं, विदेशी विशेषज्ञ के इस तजुर्बे और अस्पताल की इन-हाउस टीम के संयुक्त प्रयासों से यह जटिल प्रसव बेहद सहजता से संपन्न हो गया, डॉ. टंडन ने इस ऐतिहासिक सफलता को सामान्य प्रसव को बढ़ावा देने की दिशा में एक क्रांतिकारी और उत्साहजनक कदम बताया है, जिससे आने वाले समय में प्रसूता महिलाओं को सुरक्षित और पीड़ामुक्त प्रसव का एक बेहतर विकल्प मिल सकेगा।

 

‘जन आधार न्यूज़ नेटवर्क 24×7’ चिकित्सा जगत की इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए डॉ. अमित टंडन, डॉ. वैशाली टंडन और पूरी अस्पताल टीम को हार्दिक बधाई देता है!

Leave a Comment