WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कांग्रेस शहर कमेटी की बैठक में 1 नवंबर की दिल्ली रैली की तैयारियों पर मंथन; बसपा नेता-कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जॉइन की, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा

एटा: कांग्रेस शहर कमेटी की बैठक में 1 नवंबर की दिल्ली रैली की तैयारियों पर मंथन; बसपा नेता-कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जॉइन की

एटा। शहर कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक लालपुर हाउस, गांधी मार्केट में संपन्न हुई। बैठक में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में “वोट बचाओ देश बचाओ” अभियान के अंतर्गत होने वाली विशाल रैली की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पर्यवेक्षक एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुश्री संजीता सिहाग जी, पीसीसी पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक श्री गजराज सिंह जी तथा कोऑर्डिनेटर श्रीमती विनीता शाक्य बतौर मुख्य अतिथि एटा पधारीं। कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया।

बैठक में राहुल गांधी में आस्था रखते हुए बहुजन समाज पार्टी एटा के शहर अध्यक्ष एवं सभासद प्रत्याशी श्री शिव चौधरी तथा एडवोकेट अनिल कुमार विक्की ने अपने दर्जनों साथियों के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पर्यवेक्षक संजीता सिहाग और पूर्व विधायक एवं पीसीसी पर्यवेक्षक गजराज सिंह के हाथों कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सभी नए सदस्यों को बधाई दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पर्यवेक्षक सुश्री संजीता सिहाग ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने वाले सीईसी ज्ञानेश कुमार को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उनके कार्यों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और उन्हें चुनाव आयुक्त के पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव प्रक्रिया का निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय होना आवश्यक है। यदि चुनावी व्यवस्था को लेकर जनता के मन में सवाल खड़े होते हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर वाल्मीकि ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करते रहेगी। कार्यक्रम का संचालन कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से रामकुमार सक्सेना (पीसीसी), अरुणेश गुप्ता, आदर्श कुमार मिश्रा, तारा राजपूत, राजपाल वर्मा,दिनेश यादव, सोहनलाल वर्मा,रणधीर सिंह दीपू एडवोकेट,अशोक पाल प्रधान,सुशील चंद्र शर्मा,संजीव गुप्ता,राजबहादुर शाक्य, रामबाबू विद्यार्थी, रामपाल वाल्मीकि, दिनेश यादव, धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र राजपूत,धर्मेंद्र राजपूत, जितेंद्र राणा, अभिषेक तोमर, संजीव गुप्ता, पंकज गौतम, सोनवीर दिवाकर, गौरव पाराशर, प्रमोद कुमार, रणदीप, एडवोकेट भोला गुप्ता, हनीफ भाई, दिनेश कुमार, राम रतन वाल्मीकि, शिवनारायण दिवाकर, ज्योति सोलंकी एडवोकेट, नेमा दिवाकर,शिवकुमार सविता,अरविंद कश्यप, प्रियांशु राजपूत,दयानंद यादव,संदीप यादव,अभिषेक तोमर,आमिर अली,नितिन तिवारी,मधुकांत कश्यप,चंदन पाराशर, हीरा परासर,अमित पाराशर, , प्रियांशु पाराशर, चिंटू चौहान, करण पाराशर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment