नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहा एक अभियुक्त गिरफ्तार
————————————
एटा! पिलुआ के प्रभारी संदीप राणा ने बताया कि वादिया द्वारा थाना पिलुआ पर इस आशय की लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 04.11.2026 को समय करीब 15.30 बजे वादिया की पुत्री उम्र करीब 15 वर्ष शाम को खेत में शौच के लिए गयी थी, तभी वहां पहले से मौजूद वादिया के गांव के ही श्याम सुन्दर पुत्र ख्यालीराम ने जबरन वादिया की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। इस सूचना पर थाना पिलुआ पर मुअस:-155/26 धारा 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट बनाम श्याम सुंदर पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 इलामरन जि. के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध सच्चिदानंद के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाह के कुशल नेतृत्व में थाना पिलुआ पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वाछिंत अभियुक्त श्यामसुन्दर पुत्र ख्यालीराम निवासी ग्राम गणेशपुर थाना पिलुआ को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
















