कासगंज के विजय राजपूत “राजा हिरदे शाह पुरस्कार”से सम्मानित हुए दिल्ली में—— अखिल भारतीय लोधी अधिकारी कर्मचारी संघ आलोक का पंचम राष्ट्रीय अधिवेशन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कांस्टीट्यूशन क्लब रफ़ी मार्ग दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर अतिवल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ इंजीनियर रामसेवक राजपूत ने संचालन किया इस अवसर पर नवनियुक्त/सेवा निवृत्त कर्मचारियों को अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई पुरस्कार से, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार ,संगठन को गति देने वालों को आलोक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय / प्रदेश पदाधिकारी तथा समस्त प्रदेशों /जनपदों अध्यक्षों के अलावा सैकड़ो स्वजाति अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित थे इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत तथा अतिथियों ने कासगंज के विजय राजपूत को संगठन एवं समाज के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने पर राजा” हिरदे शाह पुरस्कार “से सम्मानित किया गया विजय राजपूत के “राजा हिरदे शाह” पुरस्कार से सम्मानित होने पर राष्ट्रीय/ प्रदेश एवं सभी जनपदों के अधिकारी/ कर्मचारियों तथा कासगंज से बधाई देने वालों में दिनेश वर्मा, लाल सिंह फौजी, राजेंद्र कुमार पोस्ट मास्टर, रन्जीत सिंह पोस्ट मास्टर ,जी एस राजपूत, जितेंद्र राजपूत ,कृपा शंकर वर्मा ,राजपाल सिंह आकाश आदि स्वजातिय लोगों ने बधाई देकर शुभकामनाएं दी
















