WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

रेवाड़ी मोहल्ले में सरेराह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत, तमंचे लहराते युवक के पीछे दौड़े हमलावर!

*रेवाड़ी मोहल्ले में सरेराह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत, तमंचे लहराते युवक के पीछे दौड़े हमलावर!*

*(शिवम् सोलंकी -)*

*एटा।* शहर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रेवाड़ी मोहल्ले में शंकर जी के मंदिर के समीप सरेराह हुई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। रात के सन्नाटे को चीरती गोलियों की आवाज ने मोहल्ले के लोगों को दहशत में डाल दिया। आरोप है कि तमंचों से लैस युवकों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए उसका पीछा किया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की कोशिश की। इस दौरान खुलेआम तमंचे से फायरिंग भी की गई। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि इस वारदात में दो तमंचाधारी युवकों के साथ करीब चार अन्य युवक भी शामिल थे। आरोपियों के दुस्साहस का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आबादी वाले मोहल्ले में मंदिर के समीप सरेराह हथियार लहराते हुए युवक का पीछा किया गया और गोलियां चलाई गईं। घटना के बाद से क्षेत्रीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर शहर के बीचोंबीच इस तरह खुलेआम तमंचे लहराने और फायरिंग करने वालों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए? घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर भी लोगों की निगाहें टिक गई हैं। वीडियो में दिखाई देने वाली गतिविधियों के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच बेहद महत्वपूर्ण है। आखिर युवक का पीछा करने और फायरिंग करने के पीछे वजह क्या थी? क्या यह पुरानी रंजिश का मामला है या फिर शहर में दबंगई का खौफ कायम करने की कोशिश? इन सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे।

*शहर कोतवाल ने दिखाई सख्ती, आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश*

मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पवार ने फायरिंग करने के आरोपी के घर पर दबिश दी और उसके परिजनों को सख्त लहजे में आवश्यक हिदायत दी। वहीं चौकी प्रभारी को आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से साफ संकेत है कि मामले को हल्के में नहीं लिया जा रहा है।

*गुंडागर्दी करने वालों की सही जगह जेल : धर्मेंद्र पवार*

कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पवार का कहना है कि उनके क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति गुंडागर्दी, अराजकता या कानून व्यवस्था को चुनौती देने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों की सही जगह जेल है और उन्हें जेल भेजा जाएगा।अब देखना यह है कि सीसीटीवी में कैद इस दुस्साहसिक घटना के शहर के लोगों को पुलिस से उम्मीद है कि रेवाड़ी मोहल्ले में दहशत फैलाने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो, जो भविष्य में किसी को भी कानून हाथ में लेने की हिम्मत न दे। आखिर शहर की सड़कों पर सुरक्षा का भरोसा कायम रखना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

Leave a Comment