*एटा – यातायात पुलिसकर्मी की सूझबूझ एवं तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना, जलती मोटरसाइकिल में फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर पाया काबू।*
आज दिनांक 17.11.2026 को प्रिंस कुमार पुत्र डोरी लाल निवासी ग्राम खोहडरा सकीट रोड थाना रिजोर जनपद एटा मोबाइल रिपेयर कराने हेतु शहर आए थे। इसी दौरान हाथी गेट के पास उनकी हीरो पैशन मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।
घटनास्थल पर ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी कांस्टेबल राहुल शर्मा ने तत्काल सूझबूझ एवं तत्परता का परिचय देते हुए पास की दुकान से फायर एक्सटिंग्विशर मंगवाकर सावधानीपूर्वक आग बुझाई तथा एक संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।
यातायात पुलिसकर्मी की इस त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही से मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। उपस्थित आमजन द्वारा कांस्टेबल राहुल शर्मा के साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं तत्परता की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई तथा एटा यातायात पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
















