WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जनगणना-2027 की स्वगणना में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित कराने के लिए जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के साथ की बैठक, शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को अभियान चलाने के निर्देश, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*जनगणना-2027 की स्वगणना में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित कराने के लिए जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के साथ की बैठक, शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को अभियान चलाने के निर्देश*

——————————————

*छात्रवृत्ति संबंधी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता पर निस्तारण करने तथा 18-19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का अधिकाधिक मतदाता पंजीकरण कराने के दिए निर्देश*

 

*एटा 17 नवम्बर 2026(सू0वि0)।* जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को सफलतापूर्वक संपन्न कराने तथा स्वगणना में अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने मंगलवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं संबंधित कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी से स्वगणना के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा अभियान चलाकर अधिक से अधिक परिवारों की स्वगणना निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालयों में छात्रवृत्ति से संबंधित लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित कराने तथा 18-19 वर्ष आयु वर्ग के पात्र छात्र-छात्राओं एवं युवाओं का अधिकाधिक संख्या में मतदाता पंजीकरण कराकर उनके मतदाता पहचान पत्र बनवाने के दिय निर्देश।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला जनगणना अधिकारी सी.पी. पाठक ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध राष्ट्रीय कार्यक्रम है। 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना की जानी है। इसे एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व एवं ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में लेते हुए प्रत्येक व्यक्ति को स्वगणना के माध्यम से जोड़ने का प्रयास किया जाए। उन्होंने बताया कि 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनगणना का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वगणना करने के उपरांत प्राप्त एसईआईडी सुरक्षित रखने से प्रगणकों को गणना कार्य में आसानी होगी तथा परिवारों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारियां भी अधिक सटीक एवं सही रहेंगी।

मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि स्वगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी शिक्षक एवं प्रधानाचार्य अपने विद्यालयों के विद्यार्थियों के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाएं तथा उन्हें अपने परिजनों एवं आसपास के लोगों को स्वगणना के लिए प्रेरित करने हेतु प्रोत्साहित करें।

इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर रजत पाल सिंह ने पीपीटी के माध्यम से जनगणना से संबंधित 40 प्रश्नों की जानकारी दी तथा पोर्टल पर स्वगणना करने की पूरी प्रक्रिया समझाई। उन्होंने स्वगणना के दौरान आवश्यक सावधानियों एवं सही जानकारी दर्ज करने के संबंध में भी विस्तार से बताया। मास्टर ट्रेनर श्री संजय शर्मा ने सभी से अपील की कि विद्यार्थी अपने परिजनों के आधार कार्ड एवं मतदाता पहचान पत्र आदि आवश्यक दस्तावेज पहले से खोजकर सुरक्षित रख लें, जिससे प्रगणकों के घर पहुंचने पर आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज तत्काल उपलब्ध हो सकें और गणना कार्य में अनावश्यक विलंब न हो।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने सभी उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को जनगणना-2027 के प्रति अधिकाधिक लोगों को जागरूक करने तथा स्वगणना अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को जनगणना में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई।

इस अवसर पर जिला जनगणना प्रभारी आदेश मौर्य, अपर सांख्यिकी अधिकारी अवधेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी के स्टेनो ओम कुमार सिंह, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रतिनिधि, शिक्षक, डायट प्रवक्ता सुधीर कुमार सहित बड़ी संख्या में संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment