*एटा -थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को चोरी का 01 ई-वी आटो रिक्शा, एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार।*
जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री सच्चिदानंद के निकट पर्यवेक्षण में वाँछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 09.11.2026 को गश्त के दौरान एक अभियुक्त सूरज पुत्र चन्द्रपाल निवासी नगला अलगर्जी थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस उम्र 26 वर्ष को एक अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस और चोरी का 01 ई-वी आटो रिक्शा (चैसिस न0-MD6EVM1D8T4AA1272 एंव इंजन न0 AM1PST427987 के साथ गिरफ्तार किया गया है। माल बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जलेसर पर मुअस0- 446/2026 धारा- 317 (5) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्थानीय से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिऱफ्तार अभियुक्त का नाम पता -*
1. सूरज पुत्र चन्द्रपाल निवासी नगला अलगर्जी थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस उम्र 26 वर्ष
*बरामदगी*—
1. एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस (315 बोर )
2. 01 ई-वी आटो रिक्शा
*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-*
1. प्र0नि0अखिलेश कुमार दीक्षित
2. उ0नि0 श्री रविराज सिंह
3. का0 पंकज कुमार
4. का0 नईम सैफी
















