WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

छिबरामऊ में अधिवक्ता की हत्या : अब सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं, सुरक्षा चाहिए, BMFNEWS

छिबरामऊ में अधिवक्ता की हत्या : अब सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं, सुरक्षा चाहिए

छिबरामऊ, जनपद कन्नौज।

कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर अधिवक्ता अनुज कुमार चतुर्वेदी (36) को गोली मार दी गई। परिजन उन्हें लेकर छिबरामऊ सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एक युवा अधिवक्ता, एक बेटा, एक भाई, एक पिता… सब कुछ एक गोली में खत्म हो गया।

दीपावली जैसे पावन मौके पर ये घटना घटित होना कितनी दुखदायी है, इसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।

जिस समय पूरा देश दीपों से अपना घर रोशन कर रहा था, खुशियां मना रहा था, उसी समय एक परिवार का दीप हमेशा के लिए बुझ गया। जिस घर में दीपावली की खुशियां होनी चाहिए थीं, वहां आज मातम छाया हुआ है। ये सिर्फ एक परिवार की नहीं, पूरे अधिवक्ता समाज की दीपावली काली हो गई।

इलाके में हड़कंप है, अधिवक्ता समाज में आक्रोश है, और हर किसी के मन में एक ही सवाल है – आखिर अधिवक्ता कब तक यूं ही मरता रहेगा?

अधिवक्ता अपराधी नहीं, न्याय का सिपाही है

अधिवक्ता कोर्ट में किसी का पक्ष रखता है, तो किसी का विरोध करता है। यही उसका धर्म है, यही उसका कर्तव्य है।

आज अधिवक्ता सबसे असुरक्षित हो गया है। थाने में पुलिस को सुरक्षा है, कोर्ट में जज को सुरक्षा है, लेकिन वकील को… न कोर्ट में सुरक्षा, न कोर्ट के बाहर सुरक्षा, न घर जाते समय सुरक्षा।

वह निहत्था, सिर्फ काले कोट और किताबों के भरोसे न्याय की लड़ाई लड़ता है।

कब तक ओम शांति लिखते रहेंगे?

हर घटना के बाद हम व्हाट्सएप ग्रुप में लिख देते हैं – “बहुत दुखद, ओम शांति”

और फिर 2 दिन बाद सब भूल जाते हैं।

लेकिन अनुज कुमार चतुर्वेदी के परिवार का क्या? उनकी पत्नी, उनके बच्चे, उनके बूढ़े माता-पिता… उनका दुख कौन समझेगा?

युवा अधिवक्ता होने के नाते हम ये मांग करते हैं कि –

1. एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जल्द से जल्द पूरे उत्तर प्रदेश में लागू किया जाए।

2. अधिवक्ता अनुज कुमार चतुर्वेदी के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके फास्ट ट्रैक कोर्ट में सजा दिलाई जाए।

3. ऐसी घटना घटित होने पर अधिवक्ता के परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलना चाहिए।

4. हर तहसील और जिला कोर्ट में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए CCTV, पुलिस चौकी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए।

5. अधिवक्ता पर हमला करने वाले को गैर-जमानती अपराध घोषित किया जाए, ताकि दोबारा कोई ऐसी हिम्मत न कर सके।

एक अपील

आज अनुज गए हैं, कल कोई और होगा। अगर आज हम चुप रहे, तो कल हमारी बारी भी आ सकती है।

इसलिए यह सिर्फ छिबरामऊ की लड़ाई नहीं है, यह पूरे उत्तर प्रदेश, पूरे भारत के अधिवक्ता समाज की लड़ाई है।

हम मांग करते हैं – अधिवक्ता को सुरक्षा दो, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करो।

अधिवक्ता अनुज कुमार चतुर्वेदी को विनम्र श्रद्धांजलि। ओम शांति।

हृदयेश उपाध्याय एडवोकेट कलेक्ट्रेट परिसर एटा। 9634323108,9368120650 ।

Leave a Comment