WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पंकज जी महाराज की जनजागरण यात्रा का 81वां पड़ाव कल ग्राम सीखड़ के एस.एस.एम.वी. इण्टर कालेज में हुआ

 

चुनार/सीखड़ (मीरजापुर) 09 नवम्बर। देष में आध्यात्मिक क्रान्ति का बिगुल फूंकने वाले, जीते जी प्रभु की प्राप्ति का भेद बताने वाले युग महापुरुश परम सन्त बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के उत्तराधिकारी एवं जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के अध्यक्ष पूज्य पंकज जी महाराज की जनजागरण यात्रा का 81वां पड़ाव कल ग्राम सीखड़ के एस.एस.एम.वी. इण्टर कालेज में हुआ।

आज यहाँ आयोजित सत्संग संदेष में सन्त पंकज जी महाराज ने कहा परमात्मा ने आप को मनुश्य षरीर इसलिये दिया है कि अबकी बार जीते जी प्रभु की प्राप्ति करने वाले किसी सन्त महात्मा की तलाष करके अपनी जीवात्मा का कल्याण करा लेना। ऐसे महापुरुश जब धरा धाम पर पधारते हैं तो वह अपना परिचय देते हुये कहते हैं ‘‘हम आये वहि देष से, जहाँ तुम्हारो धाम।’’ तुमको घर पहुंचावना एक हमारो काम।।’’ जीवात्मायें सतनाम रूपी समुद्र की बूंद हैं उस समुद्र में इस बूंद को मिलाओ। यदि ऐसा न किया तो दुबारा यह मनुश्य षरीर नहीं मिलेगा। महात्मा समझाते हैं परमात्मा है, वह आप को जीते जी मिलेगा, मरने के बाद नहीं। हमारे गुरु महाराज परम संत बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ने आत्मा-परमात्मा के गूढ़ ज्ञान को प्राप्त करने के लिये बताया कि सबसे पहले जरूरी है कि आप मानव धर्म और मानव कर्म को अपनायें। मानव धर्म क्या है-इन्सान, इन्सान के काम आये। एक-दूसरे की निःस्वार्थ भाव से सेवा करें। सत्य, दया, अहिंसा, परोपकार आदि गुणों को अपने जीवन में उतारें। लेकिन ये दुनियाँ की अवाम जन मानस विशय विकारों, षराबों, कबाबों, मांस मदिरा में सुख ढूढ़ने की कोषिष कर रही है। इन.चरित्र पतन जैसे रास्तों को अपना कर ये जनमानस कैसे सुखी हो सकता है। इसलिये पहले अपने चरित्र जैसे धन को इक्ट्ठा करें। चरित्र ही मानव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। जो इंसान अपने एखलाक, ईमान को बरकरार रखता है, मां, बहन, बेटी की पहचान रखता है वही चरित्रवान है। ये दुनियाभर के लड़ाई-झगड़े पिता पुत्र में लड़ाई, आदमी औरत में लड़ाई, घर-परिवार में लड़ाई, मुल्क-मुल्क में लड़ाई, हे नर-नारियों! ये इन्सानों का काम नहीं, ये हैवानों का काम है। इसलिये सबसे पहले आप इन्सान बनो, महात्माओं के समीप आओ। वे जो भी दया का प्रसाद दें उसे लेकर अपने निज घर जाओ। जहां न फिर जन्मना है, न मरना। इसीलिये हमारे गुरु महाराज ने आम जनमानस के बीच में आवाज लगाई है कि ऐ इन्सानों! तुम अपने दीन ईमान पर वापस आ जाओ और इस मनुश्य मन्दिर में बैठकर भगवान का सच्चा भजन करो। जिससे तुम्हारी जीवात्मा नर्कों में जाने से बच जाय। सन्त महात्मा त्रिकालदर्षी होते हैं, वे सब कुछ जानते हैं, अगर हम उनके बचनों को मान लें तो बच जायेंगे, इसलिये अभी वक्त है उस मालिक से सच्ची प्रार्थना करने का, खुदा के सामने अपने गुनाहों की माफी मांगने का। महाराज जी ने अमोलक धन नामदान देकर इसकी विधि सुमिरन, ध्यान, भजन को विस्तार से समझाया।

महाराज जी ने कहा अषुद्ध खान-पान के कारण समाज में सामाजिक समरसता का प्रभाव घटता जा रहा है। जब गांव-गांव के लोग षाकाहारी, सदाचारी व नषामुक्त हो जायेंगे, गांव-गांव के लोग जब भगवान का भजन करने लगेंगे, आपस के रगड़े-झगड़े खत्म हो जायेंगे तो रामराज, सतयुग आ जायेगा। महाराज जी ने दीपावली के पावन अवसर पर सभी को षुभकामना अर्पित करते हुये उनके मंगलमय जीवन की कामना की। पुलिस प्रषासन का सहयोग रहा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष घूरन प्रसाद, संगठन मंत्री व प्रवक्ता मोती लाल सिंह, दिनेष गुप्ता, चन्द्रषेखर गुप्ता, षिवमूरत यादव, ग्राम प्रधान लालपुर अजय यादव एवं सहयोगी संगत जहाजपुर, भीलवाड़ा राज. के घनष्याम षर्मा एवं सीकर (राज.) से संतरा देवी, जगन जी, बोंदूराम, रतन सिंह आदि मौजूद रहे। आयोजन में पूर्व प्रधान गोरइयां सच्चिदानन्द मिश्र (गोली मिश्र), मनोज चौबे, एस.एस.एम. विद्यापीठ इण्टर कालेज के उपप्रबन्धक कृपाषंकर चतुर्वेदी एवं ग्राम प्रधान सीखड़ चन्द्रबली यादव का विषेश सहयोग रहा।

ंकार्यक्रम के बाद सभी के कल्याण की मंगल कामना करते हुये धन्यवाद ज्ञापित करते हुये जनजागरण यात्रा अपने 82वें पड़ाव ग्राम सुरसी ब्लाक सीखड़ के लिये प्रस्थान कर गई। यहां कल (आज) प्रातः 11 बजे से सत्संग कार्यक्रम आयोजित है।

 

(म(मोतीलाल सिंह)

संगठन मंत्री व प्रवक्ता

मो. 9793962147

Leave a Comment