WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

यमुना भक्तों ने किया आईएमए अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र गुप्ता का सम्मान, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

यमुना भक्तों ने किया आईएमए अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र गुप्ता का सम्मान

 

यमुना संरक्षण के लिए चिकित्सकों से सहयोग की उम्मीद, रिवर कनेक्ट कैंपेन ने जताया आभार

 

आगरा, 5 नवंबर।

 

यमुना मैया की सेवा और संरक्षण के लिए समर्पित रिवर कनेक्ट कैंपेन के सदस्यों ने आज शाम यमुना आरती स्थल पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), आगरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र गुप्ता का सम्मान किया।

 

इस अवसर पर चतुर्भुज तिवारी ने माल्यार्पण कर डॉ. गुप्ता का अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य ने गुलाब के फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. गुप्ता के नेतृत्व में आगरा के चिकित्सक यमुना मैया को पुनर्जीवित करने और उनकी अविरल धारा सुनिश्चित करने के अभियान में सक्रिय सहयोग देंगे।

 

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. हरेंद्र गुप्ता का आईएमए अध्यक्ष बनना केवल चिकित्सा जगत के लिए ही नहीं, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय सरोकारों से जुड़े लोगों के लिए भी खुशी की बात है। चिकित्सा समुदाय की सामाजिक जिम्मेदारी नदी, पर्यावरण और जनस्वास्थ्य की रक्षा से भी जुड़ी है।

 

इस मौके पर डॉ. मुकुल पंड्या, पद्मिनी अय्यर, राहुल, दीपक राजपूत, शहतोष गौतम, निधि पाठक, रंजन शर्मा, मुकेश चौधरी और गोस्वामी नंदन श्रोत्रिय ने डॉ. गुप्ता को शुभकामनाएं दीं।

 

समारोह में भेजे गए एक शुभकामना संदेश में डॉ. गुप्ता के यमुना संरक्षण के प्रति समर्पण को याद किया गया। संदेश में कहा गया कि माँ यमुना की सेवा में उन्होंने रेत समाधि से लेकर नंगे पाँव रहकर जो त्याग और तपस्या की है, उसके लिए यमुना भक्त सदैव उनके ऋणी रहेंगे।

 

संदेश में यह भी कहा गया कि आईएमए अध्यक्ष बनकर डॉ. गुप्ता ने पूरी यमुना रिवर टीम का मान बढ़ाया है और सभी को गौरवान्वित किया है।

 

रिवर कनेक्ट कैंपेन के सदस्यों ने विश्वास जताया कि डॉ. गुप्ता अपने नए दायित्व के साथ यमुना संरक्षण की मुहिम को भी नई ताकत देंगे। माँ यमुना की कृपा उन पर सदैव बनी रहे, यही सभी की कामना है।

Leave a Comment