WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

घघरी में दुर्गा पूजा व रामलीला को लेकर बैठक: प्रदीप बने अध्यक्ष, 7 अक्टूबर से शुरू होगा मंचन

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

बभनी (सोनभद्र)। घघरी ग्राम पंचायत के बाजार में रविवार को पारंपरिक दुर्गा पूजा एवं श्री आदर्श रामलीला मंचन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वर्तमान ग्राम प्रधान (प्रशासक) कृष्णानंद सोनी ने की, जबकि संचालन अशोक सिंह खरवार की अगुवाई में दोपहर 12 बजे संपन्न हुआ। बैठक में ग्रामीणों की सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और आगामी धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा तय की गई।

प्रदीप पटेल बने अध्यक्ष, संजय सोनी को महामंत्री की कमान

बैठक में सर्वसम्मति से गठित ‘श्री आदर्श रामलीला समिति, घघरी-2026’ में प्रदीप कुमार पटेल को अध्यक्ष, लालती देवी प्रजापति को उपाध्यक्ष, संजय कुमार सोनी को महामंत्री, अशोक कुमार खरवार को कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार प्रजापति को उपकोषाध्यक्ष, रामेश्वर प्रसाद शर्मा को संरक्षक तथा उमा प्रसाद गुप्ता को मीडिया प्रभारी चुना गया। इसके साथ ही कई अन्य ग्रामीणों को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।

7 अक्टूबर से रामलीला, 11 को कलश यात्रा

समिति द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार:

7 अक्टूबर (बुधवार): श्री आदर्श रामलीला मंचन का शुभारंभ/उद्घाटन।

11 अक्टूबर (रविवार): शाम को भव्य कलश यात्रा एवं मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना।

19 अक्टूबर (सोमवार): महानवमी पर विधि-विधान से कन्या पूजन।

20 अक्टूबर (मंगलवार): विजयादशमी पर्व पर भव्य मेले का आयोजन।

21 अक्टूबर (बुधवार): प्रतिमा विसर्जन एवं विशाल भंडारा।

भव्य आयोजन की तैयारी, सहयोग की अपील

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष रामलीला व दुर्गा पूजा को पहले से अधिक भव्य और व्यवस्थित रूप दिया जाएगा, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर माहौल मिल सके। बैठक में युवाओं और सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। साथ ही ग्रामीणों व क्षेत्रवासियों से तन, मन और सामर्थ्यानुसार आर्थिक सहयोग देने की अपील की गई।

इस दौरान विनय गुप्ता, हंसराज, राजेश कुमार गुप्ता, काशीराम गुप्ता, राम सुंदर खरवार, अयोध्या प्रसाद, कमलेश कुमार गुप्ता, राम भजन, जवाहर, सोहर सिंह, भगवान दास, राजेंद्र, विजय पटेल, सोमारु प्रसाद, देव कुमार, रामचंद्र, सुमित कुमार गोंड सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment