WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

चोपन में सजेगा नृत्य का महामंच: ‘डांस का जंग – सीज़न 2’ में प्रतिभागियों को अपना हुनर दिखाने का सुनहरा मौका

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन/सोनभद्र /श्री श्री दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में हिल कालोनी, चोपन (सोनभद्र) में भव्य ‘जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता’ (डांस का जंग – सीज़न 2) का आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जिले के उभरते हुए कलाकारों और नृत्य प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच प्रदान करना है। आयोजकों ने जिले भर के सभी प्रतिभाशाली बच्चों और युवाओं से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने की अपील की है।
प्रतियोगिता और ऑडिशन की महत्वपूर्ण तिथियां:
जूनियर ऑडिशन: दिनांक 17 अक्टूबर 2026
सीनियर ऑडिशन: दिनांक 18 अक्टूबर 2026
महामुकाबला (फाइनल): दिनांक 19 अक्टूबर 2026
प्रवेश शुल्क (Entry Fees)
जूनियर वर्ग: ₹300/-
सीनियर वर्ग: ₹400/-
आकर्षक नकद पुरस्कार:
प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु दोनों श्रेणियों में आकर्षक नकद पुरस्कार रखे गए हैं:
जूनियर वर्ग:
प्रथम पुरस्कार: ₹11,000/-
द्वितीय पुरस्कार: ₹7,100/-
तृतीय पुरस्कार: ₹5,100/-
सीनियर वर्ग:
प्रथम पुरस्कार: ₹15,000/-
द्वितीय पुरस्कार: ₹11,000/-
तृतीय पुरस्कार: ₹7,100/-
समिति के अध्यक्ष आर. पी. साह, आयोजक नीरज जायसवाल, गायत्री (छोटी), सन्नी कुमार तथा संचालक अनिल शर्मा व एस. के. सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। उन्होंने जिले के सभी नृत्य प्रेमियों और इच्छुक प्रतिभागियों से अपील की है कि वे समय रहते अपना पंजीकरण कराएं और इस भव्य मंच का हिस्सा बनें।
रजिस्ट्रेशन और विस्तृत जानकारी के लिए प्रतिभागी 8840202238, 9838965570, 9005075134 या 9794863552 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment