काशी में एयर शो 2026, 22 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक, पहले दिन पत्रकारों सहित उमड़ा जनमानस।।

वाराणसी। काशी में एयर शो 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आयोजन की जानकारी दी गई है डोमरी एवं अहिल्याबाई/अघोरेश्वर घाट क्षेत्र में एयर शो का आयोजन किया जा रहा है 22 अक्टूबर 2026 तथा 24 और 25 अक्टूबर 2026 को कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम का समय प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए वाहन प्रतिबंध का भी संदेश दिया गया है सूचना दी गई है। ऐसे में कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों से अपील है कि वे निर्धारित व्यवस्था का पालन करते हुए पैदल ही कार्यक्रम स्थल तक पहुंचें।
एयर शो के दौरान आसमान में भारतीय वायु शक्ति और विमानों के प्रदर्शन को देखने का अवसर लोगों को मिलने की उम्मीद जताई गई है। काशी में इस तरह के आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों में भी उत्सुकता देखी जा रही है। वाराणसी में एयर शो 2026 को लेकर उत्साह का माहौल है और आने वाले दिनों में काशी के आसमान में विमानों का रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिल सकता है।
वाराणसी से संवाददाता रोशन सिंह की रिपोर्ट














