WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 का मतदान कल 23 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक होगा, रिपोर्ट इस्लाम खान

*आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 का मतदान कल 23 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक होगा*

——————————————

*मतदान पार्टियां आज जनेश्वर मिश्र मैरिज हॉल, जिला पंचायत परिसर से निर्धारित वाहनों द्वारा अपने-अपने मतदेय स्थलों के लिए हुई रवाना*

——————————————

*निर्वाचन संबंधी जानकारी एवं सुझाव के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 05742-233312 एवं9454418025 पर करे संपर्क*

 

*एटा, 22 अक्टूबर 2026(सू0वि0)।* उप जिला निर्वाचन अधिकारी / अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अजय नारायण सिंह ने अवगत कराया है कि मा० भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जनपद एटा में मतदान दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को प्रातः 08 बजे से सायं 04 बजे तक जनपद के समस्त निर्धारित मतदेय स्थलों पर संपन्न कराया जाएगा। मतदान प्रक्रिया को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु तैनात मतदान पार्टियां आज दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को पार्टी रवानगी स्थल जनेश्वर मिश्र मैरिज हॉल, जिला पंचायत परिसर, जी०टी० रोड, एटा से निर्धारित वाहनों के माध्यम से अपने-अपने मतदेय स्थलों के लिए प्रस्थान किया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन से संबंधित जानकरी, सुझाव एवं अन्य आवश्यक सहायता के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय, एटा में कंट्रोल रूम स्थापित कर संचालित किया जा रहा है। कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी रमेश चन्द्र मौर्य, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), एटा हैं।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सुझाव के लिए कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05742-233312 एवं 9454418025 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन प्रक्रिया को आयोग के निर्देशों के अनुरूप सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment