WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा के एकलव्य स्टेडियम विवाद पर घमासान, आरोपों के बीच प्रशासन की सफाई, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

आगरा के एकलव्य स्टेडियम विवाद पर घमासान, आरोपों के बीच प्रशासन की सफाई

आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम इन दिनों प्रशासनिक कार्यप्रणाली और उत्पीड़न के आरोपों को लेकर चर्चा में है। सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी कांत सिंह ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर एथलेटिक्स कोच कल्पना चौधरी के शैक्षिक दस्तावेजों में जन्मतिथि के करीब 13 वर्ष के अंतर की एसआईटी या विजिलेंस जांच की मांग की है। वहीं, पूर्व कबड्डी कोच शशि प्रभा ने क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (RSO) संजय शर्मा व अन्य पर उत्पीड़न और सेवा समाप्ति के आरोप लगाए हैं, जिस पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने जवाब तलब किया है।

दूसरी ओर, आरएसओ संजय शर्मा और प्रशासन ने सभी आरोपों को निराधार और छवि धूमिल करने का प्रयास बताया है। प्रशासन का कहना है कि अनुशासन लागू करने से नाराज लोग बेबुनियाद शिकायतें कर रहे हैं। एक अन्य कोच विजयलक्ष्मी सिंह के मामले में राज्य महिला आयोग पहले ही दोनों पक्षों में सुलह करा चुका है। फिलहाल, शासन स्तर पर दस्तावेजों के आधिकारिक सत्यापन और जांच पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

Leave a Comment