WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

ओबरा विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किए गए संजीव त्रिपाठी

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन/सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने ओबरा विधानसभा क्षेत्र के लिए संजीव त्रिपाठी को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस संबंध में राज्य मंत्री द्वारा 22 सितंबर 2026 को जिलाधिकारी सोनभद्र को पत्र भेजकर नियुक्ति की सूचना दी गई है। जारी पत्र के अनुसार संजीव त्रिपाठी पुत्र स्वर्गीय जितेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, निवासी ग्राम पंचायत टापू, पोस्ट खरहरा, जनपद सोनभद्र को विधानसभा क्षेत्र ओबरा का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। पत्र में संबंधित विभाग को नियुक्ति के संबंध में आवश्यक सूचना उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।संजीव त्रिपाठी ने कहा कि राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड द्वारा मुझे ओबरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि के रूप में जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ क्षेत्र की जनता की समस्याओं को जनप्रतिनिधि तक पहुंचाने तथा उनके निराकरण के लिए प्रयास करूंगा। क्षेत्र के विकास और जनसेवा को अपनी प्राथमिकता रखते हुए सभी वर्गों के लोगों के साथ मिलकर कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना ही मेरा संकल्प रहेगा।संजीव त्रिपाठी की नियुक्ति की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के लोगों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment