WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

डीएम एवं एसएसपी द्वारा भ्रमण शील रहकर एसएलसी निर्वाचन के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर दिए जा रहे आवश्यक दिशा निर्देश, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

डीएम एवं एसएसपी द्वारा भ्रमण शील रहकर एसएलसी निर्वाचन के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर दिए जा रहे आवश्यक दिशा निर्देश
———————————-
एटा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एम. अरुन्मोली एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन जी ने एटा नगर क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के स्नातक बूथ संख्या 125, 126 एवं 127, रोहनलाल इंटर कॉलेज के स्नातक बूथ संख्या 130, 131 एवं 132 तथा शिक्षक बूथ संख्या 78, जेएलएन डिग्री कॉलेज के स्नातक बूथ संख्या 128 एवं 129 और तहसील सदर स्थित शिक्षक बूथ संख्या 77 का निरीक्षण किया गया।
इस प्रकार निरीक्षण के दौरान स्नातक निर्वाचन के 8 बूथों एवं शिक्षक निर्वाचन के 2 बूथों, कुल 10 बूथों की व्यवस्थाएं अभी तक परखी गईं। अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारियों तथा माइक्रो ऑब्जर्वर को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए।

Leave a Comment