WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार, रिपोर्ट पवन यादव

 

 

*एटा – थाना नयागांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नयागांव पुलिस द्वारा द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल व जेवरात बरामद। अभियुक्त नेक्सू उर्फ सूरज के विरुद्ध डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मामले हैं दर्ज।*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री इलामारन जि. के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी श्री राजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नयागांव पुलिस द्वारा दिनांक 24.07.2026 को क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम रजपुरा स्थित खण्डहर बारातघर के पास घेराबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से थाना नयागांव पर पंजीकृत मु.अ.सं.-50/2026 धारा 305(ए) बीएनएस से संबंधित चोरी किया एक टच मोबाइल मोटोरोला (Moto G85) नीले रंग का, एक जोड़ी झाले (पीली धातु), एक अंगूठी (पीली धातु), एक करधनी (सफेद धातु) तथा एक जोड़ी पायल (सफेद धातु) बरामद हुई। सूचना पर वादी मुकदमा को मौके पर बुलाकर बरामद मोबाइल एवं जेवरात की पहचान कराई गई, जिसने बरामद सम्पूर्ण सामान को अपना चोरी गया माल होना बताया।

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने लगभग ढाई माह पूर्व ग्राम रामनगर थाना नयागांव क्षेत्र में एक मकान में रात्रि के समय चोरी की घटना कारित कर उक्त मोबाइल एवं जेवरात चोरी किए थे तथा यहां चोरी के सामान का आपस में बंटवारा करने के उद्देश्य से एकत्र हुए थे, तभी पुलिस टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।

 

⏩*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता -*

1- नेक्सू उर्फ सूरज पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम रजपुरा, थाना नयागांव, जनपद एटा।

2- विमलेश पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम रजपुरा, थाना नयागांव, जनपद एटा।

 

⏩*अभियुक्त नेक्सू उर्फ सूरज का आपराधिक इतिहास-*

गिरफ्तार अभियुक्त नेक्सू उर्फ सूरज एक शातिर एवं आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध जनपद एटा, मैनपुरी एवं कन्नौज के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, चोरी का माल बरामदगी, आर्म्स एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 17 अभियोग पंजीकृत हैं। इसके विरुद्ध पूर्व में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत भी कार्यवाही की जा चुकी है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास निम्नवत है—

1- मु0अ0सं0-65/2020 धारा 392/411 भादवि, थाना अलीगंज, एटा।

2- मु0अ0सं0-20/2020 धारा 380/411 भादवि, थाना जैथरा, एटा।

3- मु0अ0सं0-38/2020 धारा 392/411 भादवि, थाना जसरथपुर, एटा।

4- मु0अ0सं0-187/2020 धारा188, 269, 270, 399, 402, 411 भादवि एवं धारा 3 महामारी अधिनियम, थाना कोतवाली देहात, एटा।

5- मु0अ0सं0-192/2020 धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना कोतवाली देहात, एटा।

6- मु0अ0सं0-203/2020 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना कोतवाली देहात, एटा।

7- मु0अ0सं0-28/2020 धारा 379/411 भादवि, थाना राजा का रामपुर, एटा।

8- मु0अ0सं0-46/2020 धारा 380/411/457 भादवि, थाना राजा का रामपुर, एटा।

9- मु0अ0सं0-291/2025 धारा 305ए/317(2)/331(4) बीएनएस, थाना भोगांव, मैनपुरी।

10- मु0अ0सं0-174/2025 धारा 305ए/317(2)/331(4) बीएनएस, थाना बिछवां, मैनपुरी।

11- मु0अ0सं0-210/2025 धारा 305ए/317(2)/331(4) बीएनएस, थाना बिछवां, मैनपुरी।

12- मु0अ0सं0-122/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना इन्दरगढ़, कन्नौज।

13- मु0अ0सं0-101/2024 धारा 380/457 भादवि, थाना कोतवाली तिर्वा, कन्नौज।

14- मु0अ0सं0-109/2024 धारा 380/457 भादवि, थाना कोतवाली तिर्वा, कन्नौज।

15- मु0अ0सं0-96/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना बिशुनगढ़, कन्नौज।

16- मु0अ0सं0-135/2022 धारा 323/504/506 भादवि, थाना नयागांव, एटा।

17- मु0अ0सं0-50/2026 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस, थाना नयागांव, एटा।

 

⏩*बरामदगी—*

1- 01 टच मोबाइल Motorola Moto G85 (नीला रंग)

2- 01 जोड़ी झाले (पीली धातु)

3- 01 अंगूठी (पीली धातु)

4- 01 करधनी (सफेद धातु)

5- 01 जोड़ी पायल (सफेद धातु)

 

⏩*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम—*

1- प्रभारी निरीक्षक श्री आर.के सिंह

2- उ0नि0 श्री मनिन्द्र कुमार

3- उ0नि0 श्री दीपक दोहरे

4- का0 रोहित कुमार

5- रि0का0 कुशल

6- रि0का0 निर्दोष

7- रि0का0 फईम

Leave a Comment