एटा में विधवा महिला की शिकायत पर पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ और सीएमओ को डॉक्टर दंपत्ति ने हड़काया,वीडियो आया सामने,मुंह छिपते छिपाते बैरंग लौटी सीएमओ की टीम,BMF News

 

 

एटा में विधवा महिला की शिकायत पर पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ और सीएमओ को डॉक्टर दंपत्ति ने हड़काया,वीडियो आया सामने,मुंह छिपते छिपाते बैरंग लौटी सीएमओ की टीम।

 

एटा में राज्य महिला आयोग की सदस्य एक विधवा पीड़िता को न्याय दिलाने पहुंची थी उल्टा आरोपी डॉक्टर दम्पत्ति प्रशासनिक अमले और राज्य महिला आयोग की सदस्य पर सवार हो गई इस दौरान महिला डॉक्टर ने राज्य महिला आयोग की सदस्य से जमकर अभद्रता की वही डॉक्टर के पति शैलेंद्र जैन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी की टीम से जमकर अभद्रता की है अभद्रता का वीडियो भी सामने आया है जिसमे महिला डॉक्टर आयोग की सदस्य को ही उलटा ज्ञान बताने लगी मामला गरमाने के बाद सीएमओ एटा डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद और उनकी टीम राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ बैरंग लौट आई लोगो में अब इस बात को लेकर चर्चा चल रही है दरअसल विधवा महिला ज्योति जैन की शिकायत के अनुसार कोतवाली नगर स्थिति बली मुहम्मद चौराहा एक मंजिला मकान का ग्राउंड फ्लोर शैलेंद्र जैन को सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने के लिए किराए पर दिया है जिसका पंद्रह वर्ष का एग्रीमेंट भी साइन हुआ है महिला का आरोप है कि डॉक्टर दम्पत्ति ने मकान की दूसरी मंजिल पर जबरन गुंडागर्दी के बल पर अवैध कब्जा कर लिया उसी हिस्से में सीटी स्कैन मशीन का यूपीएस लगा लिया जब पीड़िता द्वारा विरोध किया गया तो धमकी दी और बेटा को मरवा देने की धमकी दी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी महिला ने पूर्व में डायल 112 पुलिस को सूचना भी दी कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची दोनों पक्षों के मध्य बातचीत का सिलसिला चलता रहा लेकिन इसी बीच महिला ने राज्यमहिला आयोग लिखित शिकायत न्याय पाने के लिए की बुधवार को दोपहर 2 बजे राज्य महिला आयोग की सदस्य एटा में महिलाअ उत्पीड़न सम्बन्धी प्रकरणों की जन सुनवाई करने पहुंची थी सदस्य ने महिला का दुख दर्द समझा और भारी प्रशासनिक दल बल के साथ वह सन्मति सेवाधाम सीटी स्कैन पैथोलॉजी डाइग्नोस्टिक सेंटर पहुंची जहां उन्होंने दोनों पक्षों के समक्ष प्रकरण की सुनवाई कर रही थी इसी बात पर डॉक्टर शैलेंद्र जैन और उनकी पत्नी रूपा जैन भड़क गए डॉक्टर रूपा जैन राज्य महिला आयोग की सदस्य से भला बुरा कहने लगी वही डॉक्टर शैलेंद्र जैन स्वास्थ्य विभाग की टीम पर मुख्य चिकित्साधिकारी की मौजूदगी में नाराज़गी व्यक्त करने लगे।

 

प्रकरण पर हमने सीएमओ राजेंद्र प्रसाद से जब बातचीत की तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया को अस्पताल पंजीकृत है सी टी स्कैन मशीन के लिए रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर के लिए अस्पताल संचालक ने आवेदन दिया था कमेटी विचार कर रही थी तभी संचालक द्वारा रेडियोलॉजिस्ट को बदलने की अर्जी लगाई जा चूंकि है पूरी प्रक्रिया कमेटी ही तय करती है इसलिए रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हो पाई है सीटी स्कैन मशीन बंद मिली है।

 

वही मामले पर राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने बताया कि विधवा महिला की अवैध कब्जे की शिकायत के आधार पर मै पहुंची थी सीएमओ एटा और उनकी टीम मौजूद थी इस दौरान एक महिला मरीज बैठी हुई थी सीटी स्कैन करवाने के लिए मैने उनसे जानकारी जुटाई रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर मौजूद नहीं थे तो मैने उन्हें मेडिकल कॉलेज की सलाह दी इसी बात पर डॉक्टर रूपा जैन भड़क गई अभद्रता करने लगी उनके पति शैलेंद्र जैन भी स्वास्थ्य विभाग की टीम पर चीख चिल्ला रहे थे इस प्रकरण में उन्होंने कहा कि कार्यवाही तय की जाएगी विधवा महिला की जमीन पर अवैध रूप से कब्जे का मामला है जिसकी जांच की जा रही है।

 

 

Leave a Comment