WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कांवड़ यात्रा:गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए दांतों तले दबाया 12 क्विंटल वजनBMFNEWS

*कांवड़ यात्रा:गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए दांतों तले दबाया 12 क्विंटल वजन,भारी कार खींचकर हरिद्वार से अलीगढ़ जा रहे नरेंद्र*

 

मेरठ।गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर अलीगढ़ के छज्जूपुर गांव के नरेंद्र अनूठी कांवड़ यात्रा कर रहे हैं।नरेंद्र हरिद्वार से लगभग 12 क्विंटल वजन की कार और उसमें रखे गंगा जल सहित अन्य सामान को दांतों से खींचते हुए अपने गांव की ओर बढ़ रहे हैं। 10 जुलाई को हरिद्वार से शुरू हुई नरेन्द्र की यात्रा मेरठ पहुंची। यहां पहुंचने पर लोगों ने नरेंद्र अनूठी यात्रा को कौतूहल से देखा और उनके उद्देश्य के बारे में जानकारी ली।

 

नरेंद्र के मुताबिक वह गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से यह यात्रा कर रहे हैं। नरेंद्र का कहना है कि गोसंरक्षण और सनातन संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए उन्होंने यह कठिन संकल्प लिया है।हरिद्वार से शुरू हुई यात्रा के दौरान नरेंद्र विभिन्न स्थानों से होते हुए अलीगढ़ के छज्जूपुर गांव पहुंचेंगे।यात्रा में नरेंद्र के साथ हरिओम पंडित और मोना बाबा भी मौजूद हैं।

 

नरेंद्र ने बताया कि यात्रा के दौरान करीब 12 क्विंटल वजन की कार और सामान को दांतों से खींचना उनके संकल्प का हिस्सा है।पल्लवपुरम पहुंचने पर नरेंद्र ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि गोमाता के सम्मान और संरक्षण के लिए समाज को जागरूक करना भी है।

 

नरेंद्र ने बताया कि उन्होंने 10 जुलाई को हरिद्वार से यात्रा शुरू की थी।वह मेरठ पहुंचे। यहां से यात्रा आगे अलीगढ़ के छज्जूपुर गांव के लिए जारी रहेगी। यात्रा की सबसे खास बात यह है कि नरेंद्र करीब 12 क्विंटल वजन की कार और सामान को दांतों से खींच रहे हैं। उनका कहना है कि यह कठिन संकल्प गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर लिया गया है।

Leave a Comment