सीएम योगी के आगरा दौरे से पहले ममता टपलू ने उठाईं 5 बड़ी मांगें, चुनावी वादे पूरे करने की अपील
आगरा। 25 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगरा दौरे से पहले समाजसेवी एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ममता टपलू ने आगरा के विकास से जुड़े पांच प्रमुख मुद्दों पर मुख्यमंत्री से घोषणा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान आगरा की जनता से किए गए विकास संबंधी वादों को अब पूरा करने का समय आ गया है।
ममता टपलू ने मुख्यमंत्री से आगरा के लिए निम्न प्रमुख सौगातों की मांग की है—
* आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की स्थापना।
* यमुना नदी पर बैराज निर्माण।
* इंटरनेशनल स्तर के स्टेडियम का निर्माण।
* जूता एवं पेठा उद्योग के लिए उच्च स्तरीय सुविधाएं और प्रोत्साहन।
* होटल एवं रेस्टोरेंट उद्योग के लिए एनओसी और लाइसेंस प्रक्रिया का सरलीकरण।
ममता टपलू ने कहा कि ये सभी परियोजनाएं आगरा के आर्थिक, औद्योगिक, पर्यटन और खेल विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री अपने आगरा दौरे के दौरान इन मांगों पर सकारात्मक घोषणा करेंगे।









