Search
Close this search box.

चतुर्थ माई भोजपुरी महोत्सव का आयोजन 19 अक्टूबर को ए एम ए (इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन) सभागार प्रयागराज।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चतुर्थ माई भोजपुरी महोत्सव का आयोजन 19 अक्टूबर को ए एम ए (इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन) सभागार प्रयागराज।

भोजपुरी संगम मासिक पत्रिका के तत्वावधान में किया गया है चतुर्थ माई भोजपुरी महोत्सव का आयोजन।

रिपोर्ट – ममलेश मिश्रा (प्रबंध संपादक -बीएमएफ न्यूज़ नेटवर्क)

प्रयागराज – प्रयागराज विगत नव वर्षों से भोजपुरी भाषा के संवर्धन एवं विकास के लिए कार्य कर रही संस्था भोजपुरी संगम द्वारा 19 अक्टूबर 2024 को अपराह्न 3:00 बजे से 3 सत्र में चतुर्थ माई महोत्सव का आयोजन इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन सभागार प्रयागराज में किया गया है।

चतुर्थ माई महोत्सव के संबंध में एक प्रेस वार्ता का आयोजन हिंदुस्तानी अकादमी सभागार में किया गया संयोजक अजीत सिंह ने बताया कि चतुर्थ महोत्सव की उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह एवं विशिष्टि के रूप में कृष्ण प्रताप सिंह, स्वाति सिंह, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डॉक्टर सुरेश कुमार त्रिपाठी, विधायक डॉ रुद्रेश्वर सिंह, संजय सिंह अध्यक्ष कुश्ती महासंघ, अमित अनजान, राजेश प्रजापति, सज्जाद सिद्दीकी दुबई, प्रदीप राय, अजीत दुबे, डॉक्टर द्वारका प्रसाद, हेमंत सिंह, पंकज गांधी, डॉक्टर ओम जी उपाध्याय, प्रोफेसर संजय राय, डॉक्टर चंद्रभूषण राय, आदि सम्मानित होंगे।

इस सत्र में भोजपुरी भाषा के उत्थान के लिए कार्य कर रहे कुछ विशिष्ट जनों का सम्मान भी किया जाएगा देश में संविधानिक वैचारिक एवं बौद्धिक सत्र के भोजपुरी को संविधान से डर काहे विषय पर चर्चा होगी जिसमें डॉक्टर बृजभूषण मिश्रा, डॉक्टर गुरु चरण सिंह, डॉक्टर जयकांत सिंह जय, डॉक्टर सुमन सिंह, डॉक्टर विराज सिंह, लोग अपने वक्तव्य देंगे।

इसके पश्चात एक कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया है जिसमें डॉक्टर देवकांत पांडे, डॉक्टर संजीव कुमार त्यागी, डॉक्टर विनम्र सेन सिंह, मनोज भाउक, डॉक्टर श्लेश गौतम, आदि काव्य पाठ करेंगे।

चतुर्थ माई महोत्सव की तृतीय सत्र में विविध रंगों से रंगीन संस्कृतिक कार्यक्रम में सजी एवं यादगार शाम का आयोजन किया जाएगा जिसमें भोजपुरी के गोपाल राय, मैथिली ठाकुर, दीपक त्रिपाठी, अनन्या सिंह, मनोहर सिंह, चंदन तिवारी, हेमा पांडे, करीना पांडे, सविता पांडे, अलका सिंह पहाड़िया, पारुल नंदा, नीरज पांडे, अनामिका त्रिपाठी, ऋषभ ठाकुर पार्थ एवं ईशान वत्स बन्धु, जितेंद्र तिवारी अमृत, आदि अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भोजपुरी भाषा के संवर्धन को धार देंगे।

इस कांफ्रेंस को कार्यक्रम के संयोजक अजीत सिंह, अजीत विक्रम सिंह मीडिया प्रभारी संतोष तिवारी हिंदुस्तानी अकादमी के प्रशासनिक अधिकारी गोपाल जी पांडे एवं डॉक्टर अनुराग सिंह ने संबोधित किया।

Leave a Comment

और पढ़ें