WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जेल की हवा खाने वाले भारत के पहले जज का निधन!B M F News

जेल की हवा खाने वाले भारत के पहले जज का निधन!

मद्रास और कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सी.एस. कर्णन का शुक्रवार को चेन्नई में निधन हो गया।

वे 71 वर्ष के थे

 

न्यायमूर्ति कर्णन को 2009 में मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।

2016 में, उनका तबादला कलकत्ता उच्च न्यायालय में कर दिया गया।

 

न्यायमूर्ति सी एस कर्णन के नाम अनोखा रिकॉर्ड है, वे भारत के अब तक के पहले और आखिरी जज है जो जज रहते हुए गिरफ्तार हो कर जेल गए।

क्यों गए जेल?

न्यायमूर्ति सी एस कर्णन इतिहास का एक अजीबो गरीब आदेश सुनाते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश और सर्वोच्च न्यायालय के छह अन्य न्यायाधीशों को अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत अपराधों के लिए दोषी ठहराया और उन्हें 5 साल के कारावास की सजा सुना दी।

यही नहीं न्यायमूर्ति सी एस कर्णन ने मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों पर भी आरोप लगाए थे।

 

उनके इस ऊटपटांग आदेश के कारण सुप्रीम अदालत में भी हड़कंप मच गया!!

तब तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश जेएस खेहर की अध्यक्षता में सर्वोच्च न्यायालय की सात न्यायाधीशों की पीठ ने न्यायमूर्ति कर्णन को न्यायालय, न्यायपालिका और न्यायिक प्रक्रिया की अवमानना दोषी करार देते हुए छह महीने की कैद की सजा सुनाई।

 

हालांकि सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने का आदेश दिया था, न्यायमूर्ति कर्णन एक महीने से अधिक समय तक गिरफ्तारी से बचते रहे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

अवमानना की कार्यवाही जस्टिस कर्णन के खिलाफ शुरू की गई.

Leave a Comment