WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

व्यापारी राम खिलाड़ी का गंभीर आरोप: मनोज अग्रवाल द्वारा एडीए के नाम पर अवैध वसूली और सील लगवाने की धमकी, पार्षद हरिओम बाबा पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*व्यापारी राम खिलाड़ी का गंभीर आरोप: मनोज अग्रवाल द्वारा एडीए के नाम पर अवैध वसूली और सील लगवाने की धमकी, पार्षद हरिओम बाबा पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद*

 

आगरा:बल्केश्वर मनोहरपुर निवासी व्यापारी राम खिलाड़ी ने मनोज अग्रवाल पर गंभीर उत्पीड़न और अवैध रूप से पैसों की मांग करने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित व्यापारी ने स्पष्ट किया है कि पार्षद हरिओम उर्फ बाबा पूरी तरह से निर्दोष हैं और उन्होंने संकट के समय केवल एक मददकर्ता के रूप में उनकी सहायता की है। पीड़ित व्यापारी राम खिलाड़ी के अनुसार, मनोज अग्रवाल ने उन्हें फोन पर संपर्क कर धमकी दी थी कि “तू नया मकान बना रहा है, आकर मुझसे मिल, मैं एडीए का काम संभालता हूँ।” मकान निर्माण के एवज में मनोज अग्रवाल द्वारा पैसों की मांग की गई और मांग पूरी न करने पर मकान को तुड़वाने तथा सील लगवाने की धमकी दी गई। इस मानसिक उत्पीड़न और धमकी से परेशान होकर व्यापारी राम खिलाड़ी ने पार्षद हरिओम बाबा से मार्गदर्शन और मदद मांगी। पार्षद की सलाह पर उन्होंने थाना कमला नगर में मनोज अग्रवाल के खिलाफ आधिकारिक एफआईआर (FIR) दर्ज कराई।

*पार्षद हरिओम बाबा पर लगाए जा रहे आरोप निराधार:* एफआईआर दर्ज होने के बाद से मनोज अग्रवाल द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है और यह झूठा इल्जाम लगाया जा रहा है कि व्यापारी ने पार्षद के कहने पर यह कार्रवाई की है। व्यापारी राम खिलाड़ी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि, “पार्षद हरिओम बाबा ने मेरी संकट की घड़ी में सिर्फ मदद की है और मुझसे किसी भी प्रकार का कोई पैसा नहीं लिया है। मैं पार्षद जी का पूरी तरह से शुक्रगुजार हूँ।”पीड़ित व्यापारी ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में निष्पक्ष जाँच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए और उसे तथा उसके परिवार को मिल रही धमकियों से सुरक्षा प्रदान की जाए।

Leave a Comment