WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एटा-कासगंज नई रेल लाइन परियोजना: 24 किसानों के खातों में अंतरित की गई लगभग ₹1.98 करोड़ की प्रतिकर धनराशि, रिपोर्ट दया नन्द यादव

*एटा-कासगंज नई रेल लाइन परियोजना: 24 किसानों के खातों में अंतरित की गई लगभग ₹1.98 करोड़ की प्रतिकर धनराशि*

 

*जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली के निर्देशन में भूमि अधिग्रहण के सापेक्ष प्रभावित किसानों को समयबद्ध तरीके से दिया जा रहा मुआवजा*

 

एटा, 21 नवंबर 2026 (सू0वि0)। एटा-कासगंज नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण से प्रभावित 24 कृषकों के बैंक खातों में आज लगभग 1 करोड़ 98 लाख रुपये की प्रतिकर धनराशि आरटीजीएस/एनईएफटी के माध्यम से अंतरित की गई।

जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अजय नारायण सिंह के कार्यालय द्वारा परियोजना के लिए अर्जित भूमि के सापेक्ष प्रभावित किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रतिकर धनराशि का भुगतान कराया जा रहा है।

इस क्रम में ग्राम रसूलपुर गढ़ोंली, श्योराई, हिम्मतनगर बझेड़ा,नगला फरीद, मुहम्मदपुर, न्योराई नगला श्याम सहित उक्त ग्रामों के 24 कृषकों को भूमि अधिग्रहण का मुआवजा प्रदान किया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि भूमि अधिग्रहण से प्रभावित सभी पात्र कृषकों को नियमानुसार प्रतिकर धनराशि का भुगतान पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆🏻

Leave a Comment