WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

रामनगर से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगीB M F News

*रामनगर से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी*

 

*रामनगर- वाराणसी*

 

कमिश्नरेट वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बालाजी कॉलोनी (रामनगर भिटी) निवासी एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर रामनगर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, विनय तिवारी उर्फ दाऊ (36) गुरुवार, 19 नवंबर की शाम करीब 4:30 बजे घर से बिना बताए कहीं निकल गए। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं, जिस कारण अपना नाम और घर का पता बताने में भी असमर्थ हैं। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद थाना रामनगर में गुमशुदगी (जीडी संख्या 081, पंजीकरण संख्या 0056/2026) दर्ज कराई गई।

लापता युवक का रंग गोरा, कद लगभग 5 से 5 फीट 4 इंच (152.4 से 162.56 सेमी) और शारीरिक बनावट सामान्य है। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि युवक के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तत्काल मोबाइल नंबर 9236251121 (गोपाल कृष्ण त्रिपाठी), या नजदीकी पुलिस थाने या डायल 112 पर सूचित करें।

Leave a Comment