WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

विकास ने दी जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने कहा मेरा कोई लेन-देन नहीं, मुझे न्याय चाहिए” – पटनवा निवासी रामकृष्ण झा ने लगाई न्याय की गुहार।

“विकास ने दी जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने कहा मेरा कोई लेन-देन नहीं, मुझे न्याय चाहिए” – पटनवा निवासी रामकृष्ण झा ने लगाई न्याय की गुहार।

चंदौली / मुगलसराय।

 

पटनवा ग्राम सभा निवासी रामकृष्ण झा, पुत्र स्वर्गीय नारद झा ने मीडिया के सामने आकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। थाना मुगलसराय, जनपद चंदौली के निवासी रामकृष्ण झा ने कहा कि वे अपने क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति हैं।

 

 

 

रामकृष्ण झा का आरोप है कि रामनगर औद्योगिक क्षेत्र निवासी विकास नामक युवक ने दबंगई दिखाते हुए उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया ।

 

उनका कहना है कि प्रशासन द्वारा यह दिखाया जा रहा है कि विकास से उनका पैसों का लेन-देन है, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा –

 

> “विकास नामक व्यक्ति से मेरा कोई पैसों का लेन-देन नहीं है। उसने मुझे धमकाया है। मेरे पास गवाह भी हैं।”

 

रामकृष्ण झा ने बताया कि घटना के समय उन्होंने चौकी प्रभारी सूरज रावत को दो-दो बार फोन किया। उन्होंने बताया कि वे छुट्टी पर हैं, इस कारण मामला आगे नहीं बढ़ा। बाद में दरोगा अतुल राय का भी फोन आया, जिन्हें उन्होंने पूरी घटना बताई।

 

रामकृष्ण झा ने बताया कि सवा तीन बजे वे शिव कुमार राय की गाड़ी से ईंट उठवाने जा रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान अरविंद कुमार पटेल से उन्होंने 5 लाख रुपये डलवाए हैं, कार्तिक यादव के भी पैसे लगे हैं और उन्होंने स्वयं 51 हजार रुपये डाले हैं, ताकि जमीन लेकर कारखाना लगाया जा सके।

 

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधान चंद्रभान यादव के पुत्र कार्तिक यादव सहित कई लोगों ने जमीन ली है। उनका भी सपना है कि कारखाना लगाकर अपने बाल-बच्चों का भविष्य बनाएं।

 

 

 

रामकृष्ण झा ने कहा कि गाड़ी को क्षतिग्रस्त करना गुंडई, दबंगई और माफियागिरी है, इसका कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि बिना सबूत के उन पर आरोप लगाया जा रहा है।

 

उन्होंने मांग की कि यदि प्रशासन सिद्ध कर दे कि विकास से उनका कोई लेन-देन है, तो वे जैसा कहा जाएगा, वैसा करने को तैयार हैं। लेकिन अगर लेन-देन नहीं है, तो उन्हें न्याय मिलना चाहिए, न्याय नहीं मिला तो मुझे मजबूर होकर आत्मदाह करना होगा।

 

उन्होंने यह भी कहा कि वे गलत नहीं हैं, इस बात की ग्राम सभा में भी लोग पुष्टि कर सकते हैं।

 

 

 

 

Leave a Comment