WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

वांछित एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस सहित गया गिरफ्तार, रिपोर्ट बी के दीक्षित

 

 

*एटा – थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस सहित गया गिरफ्तार।*

 

*घटना का विवरण :-*

वादी द्वारा थाना अलीगंज पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 19.11.2026 को घरेलू आपसी बंटबारे के विवाद को लेकर शहजादेलाल पुत्र मलिखान सिंह व इन्द्रजीत व रणजीत पुत्र शहजादेलाल निवासी विजेदेपुर ने नाजायज तमन्चा के बल पर लाठी डण्डा ईट पथ्थर लेकर वादी व वादी के परिजनों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। इस मारपीट में मेरे पुत्र गौरव का सिर फट गया व पुत्री ममता मेरी पत्नी चंदवती के भीं चोटें आयी है। प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर *थाना अलीगंज पर मुअस:-276/2026 धारा 115(2)/351(3)/352 बनाम शहजादेलाल, इन्द्रजीत, रणजीत* पंजीकृत किया गया।

 

*गिरफ्तारी का विवरण :-*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डा0 इलामरन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री सच्चिदानंद के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वाछिंत अभियुक्त शहजादेलाल पुत्र मलिखान सिंह निवासी ग्राम विजैदेपुर थाना अलीगंज जनपद एटा को एक अवैध तंमचा व एक जिन्दा कारतूस (315 बोर) सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता -*

1. शहजादेलाल पुत्र मलिखान सिंह निवासी ग्राम विजैदेपुर थाना अलीगंज जनपद एटा

 

*बरामदगी-*

1. एक अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस (315 बोर)

 

*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल* –

1. उ0नि0 श्री जयवीर सिंह

2. है0का0 सचिन सिंह

3. का0 कुलदीप सिंह

4. का0 दुर्गेन्द्र सिंह

Leave a Comment