WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा ताज हाफ मैराथन की पहली प्रोमो रन में उमड़ा उत्साह, 1500 से अधिक धावकों ने लिया भाग, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा ताज हाफ मैराथन की पहली प्रोमो रन में उमड़ा उत्साह, 1500 से अधिक धावकों ने लिया भाग*

 

आगरा। आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन्स एंड डिस्टेंस रेसेस (AIMS) एवं आगरा नगर निगम के सहयोग से आयोजित आगरा ताज हाफ मैराथन- चतुर्थ संस्करण के प्रचार-प्रसार के लिए आज रविवार सुबह पहली प्रोमो रन का आयोजन किया गया।

खेलगांव, दयालबाग से शुरू हुई 5 किलोमीटर की इस प्रोमो रन का फ्लैग ऑफ और फीता काटकर शुभारंभ खेलगांव के ट्रस्टी श्री उमेश चंद गुप्ता, श्रीमती मीरा गुप्ता एवं प्रबंधक श्री दीपक मारू ने किया। इस दौरान आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विकास मित्तल, उपाध्यक्ष संदीप ढल, उपाध्यक्ष डॉ. संजय गुप्ता, आगरा ताज हाफ मैराथन आयोजन समिति के अध्यक्ष महेश सारस्वत और आयोजन सचिव गोपाल शर्मा भी प्रमुख रूप से साथ रहे। प्रोमो रन में 7 वर्ष के ऋतिक और प्रिशु से लेकर 77 वर्षीय डॉ. सरोज प्रशांत और म्यूनिख, जर्मनी से आए एनआरआई इंजीनियर विकास चौहान सहित 1500 से अधिक धावकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। यह प्रोमो रन खेलगांव से पोइया घाट और पोइया घाट से वापस खेलगांव तक कुल 5 किलोमीटर की रही। दौड़ शुरू होने से पूर्व दीपक नेगी, रोटेरियन डॉ. आरती मेहरोत्रा और डॉ. सपना गोयल ने सभी धावकों को वार्म-अप सेशन कराया। “जय हो” की धुन और ढोल-नगाड़ों के बीच धावकों का उत्साह देखते ही बनता था। आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष आगरा ताज हाफ मैराथन का आयोजन 14 फरवरी, वैलेंटाइन डे पर किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य और थीम है -“रन विद लव”। मोहब्बत की नगरी से प्रेम का संदेश दुनिया को देना और मोहब्बत नगरी आगरा को फिटनेस नगरी बनाना इसका उद्देश्य है।

भरत सारस्वत, प्रदीप यादव, जय यादव, राज सिंह, एकेश्वर सिंह, गौरव गोयल, राजेश्वर के साथ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अशोक कुशवाह ने रजिस्ट्रेशन डेस्क, उमेश यादव और परमजीत ने रिफ्रेशमेंट, रेस मार्शल गोपाल अग्रवाल, एनएस लोधी और महावीर व रूट मार्शल आवेग मित्तल और सर्वेश सँग कमलकांत ने दौड़ मार्ग पर धावकों का उत्साहवर्धन व अन्य व्यवस्थाएँ सँभालीं। इस दौरान पुलिस प्रशासन की व्यवस्था भी पूरे रूट पर चौकस रही।

Leave a Comment