दो चोरों को पकड़ा, चोरी का मोबाइल, जेवर बरामद; एक पर 18 से अधिक केस , रिपोर्ट डॉ रज्जाक अहमद मोदी

नयागांव पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा, चोरी का मोबाइल, जेवर बरामद; एक पर 18 से अधिक केस

 

नयागांव पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का एक मोबाइल फोन और जेवरात बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक, नेक्सू उर्फ सूरज, के खिलाफ डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक एटा क्षेत्राभ पांडेय और अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा था।

 

खंडहर बारातघर के पास घेराबंदी कर दो को पकड़ा

 

इसी कड़ी में 24 जुलाई को नयागांव पुलिस क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्ति-वाहन चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर ग्राम रजपुरा स्थित खंडहर बारातघर के पास घेराबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया।

 

तलाशी के दौरान उनके पास से थाना नयागांव में बीएनएस से संबंधित चोरी का एक मोटोरोला (Moto G85) नीले रंग का टच मोबाइल, एक जोड़ी झाले (पीली धातु), एक अंगूठी (पीली धातु), एक करधनी (सफेद धातु) और एक जोड़ी पायल (सफेद धातु) बरामद हुई। वादी मुकदमा को मौके पर बुलाकर बरामद सामान की पहचान कराई गई, जिसने इसे अपना चोरी गया माल बताया।

 

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने करीब ढाई माह पहले ग्राम रामनगर, थाना नयागांव क्षेत्र में एक मकान से रात के समय यह मोबाइल और जेवरात चोरी किए थे।

 

Leave a Comment