WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

72 साल पुराना स्कूल भवन अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है, रिपोर्ट बी के दीक्षित

#एटा विकासखंड #अलीगंज क्षेत्र के #प्राथमिक विद्यालय #देहलियापूठ में #बच्चों की #पढ़ाई खतरे के साए में चल रही है। वर्ष 1954 में बना करीब 72 साल पुराना स्कूल भवन अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है। बरसात में छत कई जगह से टपकती है, फिर भी नौनिहाल इसी भवन में पढ़ाई करने और मिड-डे मील खाने को मजबूर हैं।

विद्यालय में 86 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, लेकिन लगातार बारिश और भवन की बदहाल स्थिति के चलते शुक्रवार को सिर्फ 30 बच्चे ही स्कूल पहुंचे। कक्षाओं में पानी भरने और छत से रिसाव के कारण पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।ग्रामीणों और अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत या नया निर्माण नहीं कराया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार का कहना है कि जर्जर कमरों का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है और जरूरत पड़ने पर सामने बने नए कमरों में कक्षाएं संचालित कराई जाएंगी। हालांकि बड़ा सवाल यही है कि जब भवन जर्जर घोषित हो चुका है, तो आखिर मासूम बच्चे आज भी टपकती छत के नीचे पढ़ने को क्यों मजबूर है

Leave a Comment