WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पुलिस से धक्का मुक्की पड़ी भारी ,एक गिरफ्तारीBMFNEWS

पुलिस से धक्का मुक्की पड़ी भारी ,एक गिरफ्तारी

 

अलीगढ़। जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन के दौरान हुए हंगामे के मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों पर पुतला दहन, पुलिस से धक्का-मुक्की, सड़क जाम कर आवागमन बाधित करने, आगजनी का प्रयास करने, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है।

इस मामले में थाना सिविल लाइन पर मुकदमा विभिन्न धाराओं में मोहसिन मेवाती सहित 7 नामजद और 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोपाल पुत्र रामकृष्ण निवासी कयामपुर मोड़, थाना महुआखेड़ा को थाना सिविल लाइन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment