आगरा दीवानी सीजीएम कोर्ट में नाज़िया इलाही खान के खिलाफ याचिका पर सुनवाई, थाने से दो दिन में रिपोर्ट तलब, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा दीवानी सीजीएम कोर्ट में नाज़िया इलाही खान के खिलाफ याचिका पर सुनवाई, थाने से दो दिन में रिपोर्ट तलब*

 

आगरा। आगरा दीवानी स्थित सीजीएम कोर्ट में शबाना खंडेलवाल द्वारा नाज़िया इलाही खान के विरुद्ध दायर याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान माननीय न्यायालय ने थाना न्यू आगरा को मामले में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। न्यायालय ने यह रिपोर्ट दो दिनों के भीतर तलब की है, तथा इस प्रकरण की अगली सुनवाई के लिए 27 जुलाई 2026 की तिथि निर्धारित की गई है। सुनवाई के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए शबाना खंडेलवाल ने कहा:

“हमें चाहे जितना संघर्ष करना पड़े, हम पीछे नहीं हटेंगे। हम न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा विश्वास रखते हैं और कानून के दायरे में रहकर अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे। हमारा उद्देश्य गंगा-जमुनी तहज़ीब और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखना है।”इस महत्वपूर्ण सुनवाई के अवसर पर शबाना खंडेलवाल के संगठन के प्रमुख पदाधिकारी और समर्थक भारी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित रहने वाले प्रमुख लोगों में शानू खान, जीशान खान, परवेज आलम, आदिल खान सिंधी, कुरैशी, धेनू खान, साजिद खान, निशात बेगम, प्रियंका राघव, ममता बघेल, विपिन, दानिश और साहिल सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

Leave a Comment