*HCL Tech, लखनऊ की 10वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन*
यह यात्रा जिसके लिए एचसीएल ने 10 वर्ष पहले यूपी को और लखनऊ को चुना,और लखनऊ ने एचसीएल को अपनाया।
दोनो की साझा यात्रा,जिसपर आज उत्तरप्रदेश के हर व्यक्ति गौरव की अनुभूति कर सकता है। इस कैम्पस की सफलता के पीछे यहां के एम्प्लोयी की मेहनत है ही,लेकिन इस मेहनत के साथ एक दुआ है किसी मां की,एक पिता का सपना साकार हो रहा है,एक विश्वास के साथ लखनऊ को वैश्विक स्तर पर पहचान दे रहा है।
आज हम सबके सामने एचसीएल के रूप में राजधानी लखनऊ में देखने को मिल रहा है।















