WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाल दो सक्रिय तस्कर गिरफ्तार, 145 किलो 610 ग्राम अवैध गांजा (अंर्तराष्ट्रीय अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रूपये), 01 मोबाइल, 5,000 रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त एक केन्टर बरामद, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा एडवोकेट

 

 

*एटा – ए0एन0टी0एफ0 आपरेशनल यूनिट मेरठ तथा थाना राजा का रामपुर पुलिस के संयुक्त प्रयास से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाल दो सक्रिय तस्कर गिरफ्तार, 145 किलो 610 ग्राम अवैध गांजा (अंर्तराष्ट्रीय अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रूपये), 01 मोबाइल, 5,000 रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त एक केन्टर बरामद।*

 

पुलिस महानिरीक्षक एण्टी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स मेरठ उत्तर प्रदेश के आदेश तथा एसएसपी एटा डा0 इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में ए०एन०टी०एफ० ऑपरेशनल यूनिट मेरठ तथा थाना राजा का रामपुर पुलिस के संयुक्त प्रयास से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो सक्रिय तस्कर 1. प्रेमनारायण उर्फ बन्टी पुत्र सत्यप्रकाश निवासी ग्राम टोली थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस 2. अंकित पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम टोली थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस को 145 किलो 610 ग्राम अवैध गांजा (अंर्तराष्ट्रीय अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रूपये), 01 मोबाइल, 5,000 रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त एक केन्टर सहित गिरफ्तार किया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना राजा का रामपुर जनपद एटा पर मु0अ0सं0-116/2026 धारा 08/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट मे मुकदमा पंजीकृत कराते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तारी व पूछताछ का विवरण-*

दिनांक 22.11.2026 को थाना राजा का रामपुर पुलिस टीम एवं एएनटीएफ आपरेशनल यूनिट मेरठ द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर उङीसा से एक टाटा कैन्टर गाङी UP 86 BT 1637 में दिल्ली/नोएडा/एनसीआर में बेचने हेतु ले जाये जा रहे दो तस्करों को थाना राजा का रामपुर क्षेत्रांतर्गत अलीगंज पटियाली रोड पर पहरा पुल से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण से पूछने पर बताया गया कि यह गाँजा गोलू उर्फ गोलक हाल निवासी दिल्ली का है, जिसने यह गाँजा उङीसा से भरवाया था और यह गाँजा दिल्ली एनसीआर में गोलू द्वारा बताये गये स्थान पर पहुँचाना था। इसके एवज में अभियुक्तगण को 50000/- रुपये व डीजल आदि का पूरा खर्च गोलू उर्फ गोलक द्वारा दिया जाना था ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-*

1. प्रेमनारायण उर्फ बन्टी पुत्र सत्यप्रकाश निवासी ग्राम टोली थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस

2. अंकित पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम टोली थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस

 

*बरामदगी का विवरण -*

1. 145 किलो 610 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रूपये)

2. एक केन्टर घटना में प्रयुक्त

3. एक मोबाइल

4. 5,000 रुपए नगद

 

*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम का विवरण-*

1. थानाध्यक्ष श्री रोहित राठी थाना राजा का रामपुर मय टीम

2. उ0नि0 श्री लोकेन्द्र कुमार एएनटीएफ यूनिट मेरठ मय टीम।

Leave a Comment

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाल दो सक्रिय तस्कर गिरफ्तार, 145 किलो 610 ग्राम अवैध गांजा (अंर्तराष्ट्रीय अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रूपये), 01 मोबाइल, 5,000 रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त एक केन्टर बरामद, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा एडवोकेट

सनसनीखेज खुलासा: पहले 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, अब खाकी पर वसूली का संगीन इल्जाम! बेचूबीर बाबा मेले की अव्यवस्था पर घिरी प्रबंधन समिति का बड़ा ‘दांव’, एफआईआर से बचने के लिए पुलिस को ही कटघरे में खड़ा किया* -(एके बिंदुसार संपादक)

बेचूबीर मेला : आस्था का जनसैलाब, पांच वर्षों की पड़ताल और व्यवस्थाओं पर उठते गंभीर सवाल अद्वितीय भारत की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट और फैक्ट-चेक : पिछले पांच वर्षों (2022–2026) के अनुभव, आरोपों की सच्चाई और पारदर्शी व्यवस्था की जिम्मेदार मेला प्रबंधन समिति के कार्यों की उच्चस्तरीय जांच की मांग।* एके बिंदुसार  संपादक की कलम से