‘जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव’ कबड्डी के फाइनल में बाबू चन्द्रचूर्ण सिंह ने जिगनी को 25-18 से पराजित कर स्वर्ण पदक पर जमाया कब्जा
गड़वार (बलिया) पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चंद्रशेखर के जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव के कोटवां क्लस्टर के खेलों के विजेताओं को बुधवार को पुरस्कृत किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय,कोटवां के खेल मैदान पर आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सभी खेलों के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। साथ ही विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को नरही में 26 से 30 नवंबर तक आयोजित होने वाले ग्रैंड फाइनल के लिए क्वालीफाई करने पर बधाई दिया।
बुधवार को फुटबॉल,क्रिकेट एवं रस्साकस्सी की प्रतियोगिता आयोजित हुई। जूनियर बालक फुटबॉल के फाइनल में भलुहीं ने द होराइजन को 4-0 से मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया। जूनियर बालक कबड्डी के फाइनल में बाबू चंद्रचूर्ण सिंह ने जिगनी खास को 25-18 से पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। रस्साकस्सी जूनियर फाइनल में बाबू चंद्रचूर्ण सिंह ने द होराइजन को पराजित किया। क्रिकेट जुनियर फाइनल में थुंबाउत्तम ने द होराइजन को 20 रन से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।चितबड़ागांव क्लस्टर की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन बृहस्पतिवार को चितबड़ागांव में किया जाएगा।
बुधवार को हुई खेल प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका सच्चिदानंद राय, मोहम्मद शमशाद, यशवंत राय, सचिन उपाध्याय, गौरव पांडे,सरदार वर्म,नूरजहां खान, सीमा देवी आदि ने निभाई। इस दौरान टुनटुन उपाध्याय, विजय प्रकाश वर्मा,द होराइजन स्कूल के प्रबंधक मनोज सिंह, सच्चिदानंद सिंह, उमेश सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, रिंकू उपाध्याय, मनोज सिंह, मोबिन अंसारी, राघवेंद्र सिंह, शमीम अंसारी, शंभू वर्मा,मुन्ना तिवारी,बृजमोहन वर्मा,अजय सोनी, राजेश मिश्रा, अनिल पांडे, रामप्रवेश राजभर, सोनू सिंह, अखिलेश बिंद आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय ने किया।















