WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार परिसर में आयोजित होगी प्रदर्शनी, आमजन योजनाओं की प्राप्त कर सकेंगे जानकारी, रिपोर्ट डॉ कृपाल सिंह

*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन कल*

 

*जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार परिसर में आयोजित होगी प्रदर्शनी, आमजन योजनाओं की प्राप्त कर सकेंगे जानकारी*

 

एटा, 06 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘जन सेवा से देश सेवा’ कार्यक्रम के अवसर पर निदेशक, सूचना द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद एटा में प्रदेश स्तर पर जनहित में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, परियोजनाओं एवं विकासपरक उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार परिसर में कल 07 अक्टूबर को प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी, उपलब्धियों तथा जनोपयोगी गतिविधियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा जनसामान्य से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में उपस्थित होकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत एवं उपयोगी जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ उठाने के संबंध में जानकारी प्राप्त करें।

प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों के प्रति जागरूक करना तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment